Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते दमका बाजार, दो सौ कार तो 100 से अधिक बाइक की हुई बिक्री

33

सागर। श्री रामलला के विग्रह के स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए लोगों ने सभी तरह के प्रयास किए। किसी ने अपने नए घर का गृह प्रवेश किया तो किसी ने गाड़ी, जेवर लिए। बाजार में भी लाेगों ने इस शुभ मुहूर्त में खरीदारी का मौका नहीं छोड़ा।

बाजार में अगर दो पहिया वाहनों के बिक्री की बात करें तो सामान्य दिनों की अपेक्षा वाहनों की बिक्री का क्रम दोगुना रहा। लोगों ने एक महीने पहले से ही 22 जनवरी को शो रूम से गाड़ी उठाने की बुकिंग करा रखी थी। ग्राहकों के इसी उत्साह को देखते हुए वाहनों के शो रूम पर को भी धनतेरस, दीपावली जैसे त्योहारों की भांति सजाया गया था।
कई शो रूम ने 22 जनवरी को अपने दो पहिया वाहन बेचने के लिए 11 हजार रुपये शगुन पेमेंट के साथ वाहन की बिक्री का ऑफर रखा। सुबह से लेकर शाम तक अकेले जिला मुख्यालय में ही करीब सवा करोड़ रुपये के दो पहिया वाहनों की बिक्री का कारोबार हुआ, जो कि सामान्य दिनों की अपेक्षा दो गुना रहा। हीरो मोटो कार्प के कपिल ने बताया कि आज के ऐतिहासिक दिन को लेकर शहरी ही नहीं बल्कि ग्रामीण और हर वर्ग के ग्राहकों में उत्साह देखा गया।
यही हाल चार पहिया वाहनों का भी रहा। छोटी बड़ी कंपनियों को मिलाकर करीब डेढ़ सौ गाड़ियों की बिक्री शाम तक हुई। कार विक्रेता कपिल मलैया ने बताया कि 22 जनवरी के दिन को यादगार बनाने के लिए अकेले उनके शो रूम पर ही करीब 75 कारों की खरीदारी के लिए बुकिंग की गई थी। इतनी संख्या में ही दूसरी कंपनी की कारें भी आज बिकी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.