Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...

विराट कोहली ने भारतीय टीम को दिया बड़ा झटका, अचानक लिया ये फैसला

39

 क्रिकेटर विराट कोहली ने भारतीय टीम को एक बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, उन्होंने  इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के शुरुआती दो मुकाबलों से निजी कारणों के चलते अपना नाम वापस ले लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने BCCI को भी दे दी। अब देखना यह बाकी है कि इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारतीय टीम कोहली के बगैर कैसा प्रदर्शन करती है।

बता दें कि बीसीसीआई ने विराट कोहली को लेकर एक प्रेस रिलीज़ जारी की, जिसमें भारतीय बैटर के नाम वापस लेने के कारणों का खुलासा किया गया।प्रेस रिलीज़ में लिखा गया, “विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए विराट कोहली ने बीसीसीआई से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के शुरुआती दो मुकाबलों से नाम वापस लेने की गुज़ारिश की है.”

प्रेस रिलीज़ में आगे लिखा गया, “विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स से बात की और ज़ोर देकर कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, कुछ निजी हालात उनकी मौजूदगी की अविभाजित ध्यान का मांग करती हैं.”

विराट कोहली का टेस्ट करियर

• 113 मैच, 8848 रन, 49.15 औसत
• 29 शतक, 30 अर्धशतक, 55.56 स्ट्राइक रेट
• 991 चौके, 26 छक्के

भारत और इंग्लैंड के बीच 25 से 29 जनवरी के बीच पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 2 से 6 फरवरी के बीच विशाखापट्टनम में और तीसरा टेस्ट मैच 15 से 19 फरवरी के बीच राजकोट में खेला जाएगा. सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैच रांची और धर्मशाला में खेले जाएंगे. रांची टेस्ट 23 से 27 फरवरी और धर्मशाला टेस्ट 7 से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.