Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

अयोध्या में श्रीराम के सामने नतमस्तक हुआ अंबानी परिवार, मुकेश बोले – ‘भगवान राम आ रहे हैं…’

74

राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरे देश से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं इस खास कार्यक्रम में देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंच गए हैं।  इस दौरान उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका, आनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट संग दिखे हैं। इस अवसर पर रिलांयस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि – ‘भगवान राम आ रहे हैं।’

22 जनवरी को पूरे देश में दीवाली होगी

रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी पत्नी और रिलांयस फाउंडेशन की फाउंडर नीता अंबानी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में पहुंच चुके हैं। मंदिर में पहुंचने पर अंबानी परिवार ने हाथ जोड़कर भगवान श्रीराम का नमन किया है। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा कि भगवान श्रीराम आ रहे हैं। 22 जनवरी को पूरे देश में दीवाली होगी।

आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है

इस दौरान मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी बहुत ही एक्साइटेड नजर आई। इस दौरान उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी थी। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए मंदिर में प्रवेश लिया। इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि – ‘यह एक ऐतिहासिक दिन है।’

इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा ये नाम

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ ही उनके बड़े बेटे और रिलांयस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरपर्सन आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका अंबानी के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर परिसर में मीडिया से बात करते हुए आकाश ने कहा कि – ‘यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। हम यहां आकर बहुत ही खुश हैं।’

ईशा अंबानी ने जाहिर की खुशी

पूरा अंबानी परिवार अयोध्या पहुंचने पर बहुत ही खुश दिखा है। इस मौके पर अपने पति आनंद पीरामल के साथ पहुंची। ईशा भी इस दौरान बहुत ही खुश आई। उन्होंने कहा कि – ‘राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर बहुत ही खुश हूं और आज का दिन हमारे लिए सबसे पवित्र दिनों में से एक है। उनके पति आनंद पीरामल ने कहा जय श्रीराम।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.