Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अयोध्या पहुंचे PM मोदी, कार्यक्रम का ये है शेड्यूल

36

श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेन्द्र सोमवार को अयोध्या पहुंचे जहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। नवनिर्मित महर्षि बाल्मिक हवाई अड्डे से श्री मोदी का काफिला जन्मभूमि परिसर के लिये रवाना हो गया। श्री रामलला की नूतन श्यामल किशोरावस्था प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहुर्त में दोपहर 1220 बजे से की जायेगी। अभिजीत मुहुर्त मात्र 84 सेकेंड का है जिसकी शुरुआत 12 बजकर 29 मिनट आठ सेकेेंड से होगी। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच सूर्यवंशी श्रीराम के स्वागत के लिये आज सूर्यदेव भी बादलों के बीच से झांकने लगे है।

 प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा की जा अनुष्ठान की शुरुआत 16 जनवरी को सरयू तट से हुयी थी। समारोह के अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं का समन्वय, समर्थन और मार्गदर्शन करने वाले 121 आचार्य होंगे। वाराणसी के गणेशवर शास्त्री द्रविड़ सभी प्रक्रियाओं की निगरानी, समन्वय और दिशा-निर्देशन करेंगे तथा काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य होंगे।

श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में काशी के डोम राजा समेत विभिन्न वर्गों से 15 यजमान सपत्नीक शामिल होंगे। अनुष्ठान में आज के पूजन की शुरुआत श्री गणपति वंदना से होगी जिसके बाद कलश पूजन, सप्त घृत मात्रिका पूजन, 64 योगिनी पूजन,भूमि पूजन,नवग्रह पूजन,क्षेत्रपाल पूजन,ब्रहृमा विष्णु महेश, चारो द्वार पूजन के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रतिमा के आंखो से पीली पट्टिका हटा कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपन्न करायेंगे।

इस शुभ अवसर का साक्षी बनने के लिये साधु संत,धर्माचार्य,बुद्धिजीवी,उद्योग,खेल और फिल्म जगत की तमाम प्रतिष्ठित हस्तियां कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुकी हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आमंत्रित मेहमानो को प्रवेश क्यूआर कोड स्कैन कर दिया जा रहा है। समूची अयोध्या में पुराणों में वर्णित त्रेता युग सी अनुभूति हो रही है। विभिन्न वाद्य यंत्रो से नवनिर्मित मंदिर परिसर में मंगल ध्वनि ने वातावरण को भक्ति रस का प्रवाह होने लगी है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम का ये है शेड्यूल
-सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तकः पीएम मोदी मंदिर प्रांगण के विभिन्न अनुष्ठान में होंगे शामिल
-दोपहर 12:05 से दोपहर 12:55 तक – प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान होगा.
-दोपहर 01:00 बजे – समारोह स्थल पर पहुंचेंगे पीएम मोदी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.