Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

VIDEO मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने गाया- रामजी की लीला है न्‍यारी, बोले -रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दीप जलाएं व मिठाइयां बांटें

45

उज्जैन। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने रविवार सुबह ‘श्रीराम राहगीरी आनंदोत्सव’ का शुभारंभ किया। सीएम ने ‘श्रीराम राहगीरी आनंदोत्सव’ का शुभारंभ प्रभु श्रीराम जी, माता सीता जी, श्री लक्ष्मण जी और श्री हनुमान जी के स्वरूप की पूजा-अर्चना कर किया।

सीएम डॉ मोहन यादव ने इस दौरान रामजी की लीला है न्‍यारी भजन भी गाया। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री विविध रंगों में रंगे नजर आए। वे कभी अश्‍व पर सवार हुए तो कहीं दंड घुमाते और कहीं पंजा लड़ाते नजर आए। इस दौरान शहर में अपार जनसमुदाय उमड़ पड़ा।

इस अवसर पर सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद कल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उन्‍होंंने कहा कि कल अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पुण्य अवसर पर पूरे देशभर में दिवाली मनेगी। आप भी अपने-अपने घरों में दीप जलाएं, मिठाइयां बांटें और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।

उल्‍लेखनीय है कि सीएम का अब उज्जैन में भी सरकारी बंगला और दफ्तर होगा। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव वाला रविवार से सीएम हाउस के रूप में जाना जाएगा। पास ही उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी की बिल्डिंग में उनका दफ्तर संचालित होगा। इसके मद्देनजर शनिवार को बंगले और दफ्तर की साफ-सफाई शुरू कराई गई। अगले कुछ दिनों में सीएम की सुरक्षा और जरूरतों के अनुरूप रिनोवेशन के कई काम होंगे। सीएम के दफ्तर में वीडियो कान्फ्रेंसिंग का सेटअप लगेगा।

मालूम हो कि कुलसचिव बंगला और स्मार्ट सिटी की बिल्डिंग कोठी रोड पर स्थित है। कुलसचिव का बंगला, कलेक्टर बंगले के ठीक सामने और एसपी बंगले के बेहद करीब है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को विक्रम विश्वविद्यालय का बंगला अलाट करना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

डाॅ. मोहन यादव, विक्रम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र भी हैं। वे विक्रम विश्वविद्यालय को सदा से प्रदेश का श्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय उन्नति के नित नए सौपान रच रहा है और आगे भी रचने की तैयारी में है। विश्वविद्यालय कैम्पस में इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर (मेडिकल कालेज) खोलने को उठाए कदम इसी दिशा में एक प्रयास है।

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव शनिवार रात उज्जैन आए। वे रविवार सुबह खाकचौक क्षेत्र में होने वाले राहगीरी आनंद उत्सव में शामिल हुए। तत्पश्चात वे विक्रमोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.