Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3... CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा; राजीव गांधी हत्या... Indore Cyber Fraud: सावधान! आधार और KYC का गलत इस्तेमाल कर एक्टिवेट की 101 फर्जी सिम; साइबर सेल ने आ... Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र... Ujjain Yuva Dharm Sansad: उज्जैन में युवा धर्म संसद का आगाज! RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन, म...

एमपीसीए के पूर्व सचिव मिलिंद कनमडीकर का निधन, क्रिकेट के विकास के‍ लिए निभाए अनेक दायित्‍व

44

 इंदौर। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के पूर्व सचिव मिलिंद कनमडीकर का निधन हो गया। बताया जाता है कि ब्रेन हेमरेज की वजह से उनका देहावसान हुआ।

मिलिंद कनमडीकर 5 वर्ष तक मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रहे (लोढ़ा समिति के कठिन वर्षों के दौरान, जब संजय जगदाले एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया को SC के आदेश तहत इस्तीफा देना पड़ा था, 2017-2019 का समय बिना अध्यक्ष एवं चेयरमैन निकाला

मिलिंद कनमडीकर 2 वर्ष तक एमपीसीए के सह सचिव भी रहे। वे ⁠बीसीसीआई की न्यू एरिया डेवलपमेंट समिति के सदस्य रहे, जिसके कारण पूर्वोत्तर राज्यों में क्रिकेट का बढ़ावा मिला।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर जब बीसीसीआई ने तदर्थ समिति बनाई तब उसमें भी कनमडीकर को सदस्य बनाया गया। उन्‍हें 2011 के विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम कनाडा का लायसन ऑफिसर बनाया गया। कनमडीकर को ⁠2011 में आईसीसी चैम्पियंस लीग क्रिकेट में दक्षिण अफ़्रीका की फ्रैंचाइज केप कोबरा का लायसन ऑफिसर बनाया गया था।

2019 में न्यूजीलैंड दौरे पर कनमडीकर को भारत ए टीम का मैनेजर बनाया गया था। वे फि‍लहाल ग्वालियर स्टेडियम समिति के चेयरमैन के रूप में काम कर रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.