Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

समस्तीपुर में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या…गवाही देने जा रहा था कोर्ट; जांच में जुटी पुलिस

54

समस्तीपुर: बिहार में अपराधियों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां पर शनिवार को अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक पर कई राउंड फायरिंग की है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

गवाही देने पैदल जा रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गंडक नदी पुल के पास की है। मृतक की पहचान मथुरापुर थाना के गोविंदपुर निवासी राधेश्याम मंडल के पुत्र सोनू कुमार( 30) के रूप में हुई है। मृतक सोनू बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के फुलवरिया का निवासी था, लेकिन वह बचपन से यही पर रहता था। बताया जा रहा है कि सोनू कुमार शनिवार को शराब कांड के एक मामले में समस्तीपुर कोर्ट गवाही देने पैदल जा रहा था। इस दौरान मगरदही घाट पुल पर अपराधियों ने उसको गोली मार दी। बदमाशों ने युवक पर कई राउंड फायरिंग की है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश पैदल ही भाग निकले। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल हालत में युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं,दीनदहाड़े पुल पर भीड़भाड़ वाले जगह पर हुए गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.