Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

Air India में कार्यरत व्यक्ति को गोलियों से भूनने वाले बदमाशों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, दो Arrest

37

नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 104 में स्थित एक जिम के बाहर एअर इंडिया के चालक दल के सदस्य की गोली मार कर हत्या करने के संबंध में पुलिस ने शनिवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की पहचान सूरज मान (32) के तौर पर हुई है जो एअर इंडिया में कार्यरत थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दिल्ली के गैंगस्टर कपिल मान और उसके भाई ने गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरज मान की हत्या की साज़िश रची थी।

कपिल के जेल जाने के बाद से उसका भाई गिरोह को संचालित कर रहा है। इस घटना में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस उपायुक्त (ज़ोन प्रथम) हरीश चंदर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम धीरज मान तथा मनु है। उनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस तथा हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद की है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इस घटना में करीब छ: बदमाश शामिल थे। यह हत्या आपसी गैंगवार के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक सूरज भान के चचेरे भाई ने धीरज मान, संजीत, शक्तिमान तथा उनके कुछ साथियों को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज़ करवाया है। मनु आरोपी शक्तिमान का भाई है।

डी.सी.पी. ने बताया कि सेक्टर 100 स्थित लोटस सोसाइटी निवासी सूरज मान थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 104 स्थित एक जिम में व्यायाम करने के बाद अपनी कार में बैठ रहे थे कि तभी एक मोटरसाइकिल से तीन बदमाश और दूसरी मोटरसाइकिल से दो बदमाश आए और उन्होंने सामने से नौ गोलियां चलाईं जिनमें से पांच गोली सूरज मान को लगीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूरज मान मूल रूप से दिल्ली के शाहबाद डेयरी का रहने वाला था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसकी चार साल की एक बेटी भी है। उसका भाई दिल्ली का गैंगस्टर है जो फिलहाल हत्या के एक मामले में जेल में बंद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.