Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

HDFC बैंक के शेयर में लगातार गिरावट से सेंसेक्स 314 अंक और लुढ़का

45

स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 314 अंक लुढ़क गया। एचडीएफसी बैंक में लगातार बिकवाली और टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली तथा बिजली कंपनियों के शेयरों में बिक्री से बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 313.90 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,186.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 835.26 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 109.70 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,462.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 286.4 अंक तक गिर गया था। हाल की तेजी के बाद बाजार में यह गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को रिकॉर्ड 73,427.59 अंक पर और निफ्टी 22,124.15 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, टाइटन, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और मारुति प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। एचडीएफसी बैंक में गिरावट का सिलसिला जारी रहा तथा इसमें तीन प्रतिशत की और गिरावट आई। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का वित्तीय परिणाम बाजार उम्मीद के अनुरूप नहीं होने से बैंक का शेयर टूटा है। कुल गिरावट में अकेले एचडीएफसी बैंक का योगदान 305 अंक रहा। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 10,578.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत चढ़कर 78.27 डॉलर प्रति बैरल रहा। सेंसेक्स बुधवार को 1,628.01 और निफ्टी 460.35 अंक टूटा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.