Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे Basti Water Tank Scam: करोड़ों खर्च फिर भी टंकी 'मिस्टर इंडिया'? बस्ती में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल DM Bomb Threat: 'चैम्बर में लगाए 5 RDX, होगा धमाका', DM को मिली धमकी से हड़कंप Jabalpur News: फीस न भरने पर छात्रा को बोर्ड परीक्षा से रोका, स्कूल के बाहर जमकर हंगामा Crime News: सहेली ने दिया धोखा! लाखों ठगने के बाद गंदे काम में धकेला, ऐसे खुली पोल Vijay Mallya Return: कब होगी माल्या की वतन वापसी? वकील ने बॉम्बे HC में कहा- 'तारीख तय नहीं' Bathinda Clash: किसान नेताओं की रिहाई पर पंजाब में बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले Himachal Crime: 'बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई...', ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की ख...

धान खरीदी में हुए फर्जीवाड़े के बाद प्रशासन सख्त, दिए अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

21

जबलपुर। जबलपुर में धान खरीदी में हुए फर्जीवाड़े के बाद अब प्रशासन सख्त है और आगे ऐसी कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए गेंहू खरीदी को लेकर पहले से ही अधिकारियों के साथ बैठक करके कलेक्टर ने गेंहू खरीदी को लेकर अभिलेख तैयारी करने के निर्देश दिए हैं साथ ही वास्तविक किसानों की जमीन के सिकमीनामा और पंजीयन पर पैनी नजर रखने की बात कही है जिससे की बिचौलिए और व्यापारी किसी तरह की गड़बड़ी ना कर पाएं। फर्जीवाड़े की शुरुआत सबसे पहले इन्हीं दो चीजों से होती है।

जिला उपार्जन समिति और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी में हुई गड़बड़ियों के लिए अभी और आगे भी जांच के आदेश देते हुए कहा कि जिन उपार्जन केन्द्रों में अनामक धान की खरीदी हुई है वहां जिला उपार्जन समिति के सदस्य खुद जाकर जांच करें और जिसके भिंडवारा अनामक धान की खरीदी की गई है इसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही है।

 बता दें की जबलपुर में धान खरीदी में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा हुआ था और जिले के आधा दर्जन अधिकारी कर्मचारियों को दोषी पाए जाने पर सस्पेंड भी किया गया था और आगे इस तरह की कोई लापरवाही ना हो इसी के कारण से अब प्रशासन गेंहू खरीदी को लेकर अलर्ट मोड पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.