Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

Omprakash Rajbhar ने कहा- दिल्ली और पंजाब की तरह उत्‍तर प्रदेश में भी घरेलू बिजली का बिल माफ होना चाहिए

47

बलरामपुर, Omprakash Rajbhar: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह उत्‍तर प्रदेश में भी घरेलू बिजली का बिल माफ होना चाहिए। बलरामपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे राजभर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले राजभर ने नेताओं पर आरोप लगाया, “ दारू, मुर्गा और पैसे देकर नेता वोट ले लेते हैं, लेकिन जनता को कुछ दिया नहीं है। नेताओं ने सिर्फ जनता को गुमराह करके रखा है, लेकिन हम उत्तर प्रदेश और बिहार में जनता को जागरूक करने के लिए निकले हैं।”

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए सुभासपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी विधायकों को 25-25 लाख रुपये लोगों के इलाज के लिए दिए हैं लेकिन इस बात की लोगों को जानकारी नहीं है। उन्होंने मांग कि की दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली का बिल माफ होना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “अगर गुजरात, बिहार और पुडुचेरी में शराब बंदी हो सकती है तो पूरे देश में शराबबंदी क्यों नहीं हो सकती।” राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा, “सपा राज को गुंडाराज की संज्ञा दी जाती है जबकि योगी राज में कानून व्यवस्था बेहतर है। यहां तक कि सात वर्ष में एक भी दंगा प्रदेश में नहीं हुआ है।” उन्होंने दावा किया कि राजग उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें तथा पूरे देश में 400 सीटें जीतेगा।

राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के साथ गठबंधन करके लड़ा था और उसे प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में छह सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि बाद में वह सपा से नाता तोड़कर राजग में शामिल हो गये।

इसके पहले वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में बनी राजग सरकार में राजभर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मनमुटाव के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव से ऐन पहले वह सरकार से अलग हो गये थे। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर गाजीपुर की जहूराबाद सीट से विधायक हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.