Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

अयोध्या में जलाई गई 108 फीट लंबी अगरबत्ती, डेढ़ महीने तक बिखेरेगी खुशबू

39

पूरा देश राम के रंग में रंगा हुआ है। 22 जनवरी को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे। अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां भी अंतिम चरण में है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले की विधियां आज से शुरू हो गई हैं। इसी बीच अयोध्या में 108 फीट की अगरबत्ती जलाई गई है जोकि करीब डेढ़ महीने तक अपनी खुशबू बिखेरेगी।

गुजरात से लाई गई है अगरबत्ती
गुजरात में रामभक्तों ने एक खास अगरबत्ती बनाई है। मंगलवार को महंत नृत्यगोपाल दास की मौजूदगी में अगरबत्ती जलाई गई। अगरबत्ती की लंबाई लगभग 108 फीट है और 3.5 फीट गोलाई है। गुजरात में तैयार हुई यह अगरबत्ती पांच तत्वों को मिलाकर बनाई गई है। यह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुचाएगी क्योंकि इसे हर्बल तरीके बनाए गया है। सबसे खास बात यह है कि यह अगरबत्ती राम मंदिर को डेढ़ महीने तक चलेगी और इसकी सुगंध कई किलोमीटर तक फैलेगी।

जानें अगरबत्ती की खासियत 
अगरबत्ती तैयार करने वाले वडोदरा के विहा भरवाड ने बताया, 376 किलोग्राम गुग्गुल (गोंद राल), 376 किलोग्राम नारियल के गोले, 190 किलोग्राम घी, 1,470 किलोग्राम गाय का गोबर, 420 किलोग्राम जड़ी-बूटियों को मिलाकर अगरबत्ती को तैयार किया गया है। इसे गुजरात से अयोध्या लाने के लिए खास वाहन का इस्तेमाल किया गया। इसकी ऊंचाई दिल्ली में प्रतिष्ठित कुतुब मीनार की लगभग आधी है।

अरुण योगीराज की बनाई मूर्ति का हुआ चयन
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मैसूर स्थित अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई राम लला की एक नयी मूर्ति को अयोध्या में राम मंदिर में स्थापना के लिए चुना गया है और 18 जनवरी को इसे श्री रामजन्मभूमि तीर्थ पर गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। राय ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में अपने नव्य भव्य मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम और पूजन विधि 16 जनवरी से शुरू हो जाएगी, जबकि जिस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है, उसे 18 जनवरी को गर्भ गृह में अपने आसन पर खड़ा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को पौष शुक्ल द्वादशी अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर 20 और 21 जनवरी को बंद रहेगा और लोग 23 जनवरी से फिर से भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.