Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

अक्षत बांटने वाली BJP कल देश को जलाकर राख बांटेगी… ये क्या बोल गए नीतीश के मंत्री?

83

22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में राम लला विराजमान होंगे. राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है. कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रन और अक्षत वितरण किया जा रहा है. बिहार में भी बीजेपी 25 जनवरी के बाद लोगों से अयोध्या जाने की अपील कर रही है. इसके लिए बीजेपी नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर अक्षत बांट रहे हैं. बीजेपी के अक्षत वितरण पर आरजेडी सवाल उठा रही है. नीतीश सरकार में मंत्री और लालू यादव की पार्टी के नेता सुरेंद्र राम ने कहा-BJP वाले आज अक्षत बांट रहे हैं, कल देश जलाकर राख बांटेंगे.

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने रोहतास के कोचस में कहा- देश के तमाम परिसंपत्तियों को बेच देने के बाद अब बीजेपी वालों के पास जब कुछ नहीं बचा, तो वह अक्षत बांट रहे हैं. मंत्री ने कहा कि मैं दावे के साथ कह रहा हूं अक्षत वितरण करने वाले ही आने वाले समय में देश को जलाकर उसकी राख बाटेंगे.

तेजस्वी ने भी उठाया मंदिर पर सवाल

आरजेडी नेता ने कहा कि जिस तरह उन्होंने अग्निवीर के मामले में पूरे देश को जलाया. अब बीजेपी राम मंदिर के नाम पर देश को जलाकर राख बांटने का काम करने जा रही है. सुरेंद्र राम पहले आरजेडी के नेता नहीं जिन्होंने राम मंदिर पर सवाल उठाया है. इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था- बीमार पड़ोगे तो अस्पताल जाओगे ना, भूख लगेगी और मंदिर जाओगे क्या? उन्होंने कहा राम मंदिर की जगह इस देश को अस्पतालों की जरुरत है. राम मंदिर के निर्माण में खर्च होने वाले करोड़ों रुपए से युवाओं को रोजगार देने की जरुरत है’.

श्रीराम पर आरजेडी नेता के बिगड़े बोल

वहीं भगवान श्रीराम के खिलाफ विवादित बयान देने वाले नीतीश सरकार के शिक्षां मंत्री चन्द्रशेखर ने मंदिर को लुटने लुटाने की जगह बताया. नीतीश के एक मंत्री और आरजेडी नेता अनीता देवी ने कुछ दिन पहले अक्षत वितरण को उगाही बताया था तो तेजस्वी के विधायक फतेह बहादुर ने कहा कि मंदिक गुलामी का प्रतीक है. इससे पहले गया के अतरी के आरजेडी विधायक अजय यादव ने कहा- ये भी डर है कि अयोध्या में ये जितनी भीड़ जमा करवा रहे हैं. वहां अपने ही लोगों से ब्लास्ट करवा देंगे और बोलेंगे कि पाकिस्तान वाला आतंकवादी कर दिया है, ये मुसलमान सब लोग की देन है’.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.