Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स...

रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक ने आसान से लक्ष्य के आगे टेके घुटने, सिर्फ एक गेंदबाज ने अकेले दिखा दिए दिन में तारे

17

रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीमों की बात करेंगे तो कर्नाटक उनमें एक होगी. लेकिन, उसी कर्नाटक को सनसनीखेज हार मिली है. उसने एक आसान से दिख रहे लक्ष्य के आगे घुटने टेक दिए हैं. वो भी तब जब टीम के ओपनर ने उसे सॉलिड शुरुआत दिला दी थी. ओपनिंग जोड़ी ने ही मिलकर टारगेट के आधे से ज्यादा रन स्कोर बोर्ड में जोड़ दिए थे. लेकिन बाकी के बल्लेबाजों की नाकामी ने टीम की हार की कहानी लिख दी.

रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक का मुकाबला गुजरात से था. पलड़ा वैसे तो कर्नाटक का भारी था. लेकिन, जिस अनिश्चिताओं की हम अक्सर क्रिकेट में बातें करते हैं, वो यहां दिख गई. कर्नाटक को गुजरात के खिलाफ उन्हीं अनिश्चताओं का शिकार बनना पड़ा. वो भी मामली से मिले 110 रन के लक्ष्य के आगे.

कर्नाटक ने आसान लक्ष्य के आगे टेके घुटने

अब सवाल है कि कर्नाटक के साथ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में ये नाटक कैसे हो गया? तो क्रिकेट वैसे तो 11 खिलाड़ियों का खेल है. लेकिन, कभी-कभी इसमें एक खिलाड़ी भी पूरी टीम पर भारी पड़ जाता है. और, वही यहां हुआ. कर्नाटक जब गुजरात से मिले 110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो उसकी शुरुआत जबरदस्त रही. मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर टीम के स्कोर बोर्ड पर पूरे 50 रन टांग दिए.

50 रन की ओपनिंग साझेदारी, फिर भी नहीं बने 110 रन

कर्नाटक का पहला विकेट 50 रन के स्कोर पर मयंक अग्रवाल के तौर पर गिरा. मतलब, जीत अब बस 60 रन दूर थी. और, हाथ में 9 विकेट थे. यानी जीत पक्की थी. लेकिन, ये पक्की लग रही कर्नाटक की जीत देखते ही देखते गुजरात के खिलाफ उसकी हार में बदल गई. गुजरात की टीम जो एक वक्त खुद को लगभग हारा मान चुकी होगी, खुद उसे भी इस जीत पर यकीन नहीं रहा होगा. लेकिन ऐसा हुआ. ये सब किसी सपने के सच होने जैसा था.

सिर्फ एक गेंदबाज ने कर दिया तहस-नहस

कर्नाटक के खिलाफ गुजरात की जीत की कहानी लिखने वाले खिलाड़ी का नाम सिदार्थ देसाई रहा, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से दूसरी पारी में कर्नाटक से जीती हुई बाजी छिन ली. उन्होंने अकेले ही कर्नाटक की दूसरी इनिंग में 42 रन देकर 7 विकेट चटका दिए. इस कमाल के प्रदर्शन के बाद सिदार्थ देसाई गुजरात की जीत के हीरो बन गए.

7 रन से कर्नाटक ने गंवाया मैच

इससे पहले गुजरात ने अपनी पहली पारी में 264 रन बनाए थे तो कर्नाटक ने जवाबी हमला बोलते हुए 374 रन बनाकर लीड ले ली थी. गुजरात ने दूसरी पारी में 219 रन बनाए और इस तरह से कर्नाटक को जीत के लिए 110 रन का लक्ष्य मिला था. लेकिन, पूरी टीम 103 रन पर ऑल आउट हो गई और 7 रन से मुकाबला हार गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.