Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

मकर संक्रांति पर मां नर्मदा में भक्तों ने लगाई आस्था की डूबकी, पूजा अर्चना कर किया तिल का दान

34

नर्मदापुरम। मकर संक्रांति के अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान व दान पुण्य का विशेष महत्व होता है। यही कारण है कि नर्मदापुरम में स्नान के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। नर्मदा के घाटों पर बीती रात से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। सोमवार को सुबह-सुबह श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में स्नान कर दान पुण्य किए। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में नर्मदा तटों पर श्रद्धालु पुण्य स्नान के लिए उमड़े। 14 जनवरी की रात से श्रद्धालुओं के नर्मदा तटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरु हुआ और यह आज सोमवार तक जारी रहा।

तिल संक्रांति में नर्मदा दर्शन, पूजन, दान व स्नान का विशेष महत्व है। इस मौके पर नर्मदापुरम के नर्मदा घाटों पर मेले जैसे नजारा नजर आया। आज हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में स्नान किया। मुहूर्त के अनुरूप मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाई जा रही है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दुकानदारों ने भी विशेष तैयारी की है। वहीं पंडित महेंद्र तिवारी ने बताया की मकर सक्रांति के पर्व पर नर्मदा जी स्नान का बड़ा महत्व बताया है। नर्मदा नदी में स्नान और दान करने से बड़ा पुण्य फल की प्राप्ति होती है। आज ही सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.