Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

धन की कमी से जूझ रहे हैं, तो रविवार के दिन करें ये उपाय, खुशहाल बनेगा जीवन

45

इंदौर। सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा और व्रत रखने की परंपरा है। इस दिन अर्घ्य देना बहुत शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव की पूजा करने से स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलता है। पद, प्रतिष्ठा और सम्मान की भी प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में रविवार के दिन कुछ खास उपाय किए जाए, तो व्यक्ति को सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए, जानते हैं रविवार के दिन किए जाने वाले उपाय कौन-से हैं।

रविवार के उपाय (Raviwar Ke Upay)

1. रविवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने की परंपरा है। अर्घ्य देते समय “ॐ सूर्याय नमः ॐ वासुदेवाय नमः ॐ आदित्य नमः” मंत्र का विधि पूर्वक जाप करें। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।

2. आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए रविवार के दिन तीन झाड़ू घर लेकर आएं। वास्तु के अनुसार इन झाड़ूओं का मुख सही दिशा में रखें। इसके बाद सोमवार के दिन ये झाड़ू किसी को दान कर दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को सफलता मिलती है।

3. सनातन धर्म में हर पूजा-पाठ में घी का दीपक जलाया जाता है। रविवार के दिन घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर घी के दीपक जरूर जलाएं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और हमेशा घर में वास करती हैं।

4. रविवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि दान करने से व्यक्ति को एक लाख यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता है। रविवार के दिन अपनी श्रद्धा के अनुसार जरूर दान करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’33

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.