Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इन बाॅलीवुड फिल्मों में दिखी पतंगबाजी की धूम, मकर संक्रांति पर एंजॉय करें ये गाने

30

इंदौर। भारतीय सिनेमा में हर त्योहार और जश्न को काफी उत्साह के साथ दिखाया जाता है। ऐसा कोई त्योहार न होगा, जिसे बॉलीवुड सिनेमा ने अपने अंदाज में दर्शकों के सामने पेश नहीं किया होगा। लगभग सभी त्योहार बॉलीवुड की किसी न किसी फिल्म का हिस्सा रहे हैं। कहानियों को नया मोड़ देने के लिए गानों में कई त्योहार की धूम देखने को मिली है। जनवरी में मनाया जाने वाला मकर संक्रांति का पर्व फिल्मों का हिस्सा रहा है। इस त्योहार पर पतंगबाजी के रिवाज को दिखाया गया है। इसे देख हर किसी का मन उत्साह से भर जाता है।

हम दिल दे चुके सनम

संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने काफी हिट रहे हैं। फिल्म की कहानी सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार पर आधारित थी। दोनों के बीच की शानदार केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म का गाना ढील दे दे रे भैया में मकर संक्रांति का त्योहार दिखाया गया है।

1947- अर्थ

1947 में रिलीज हुई दीपा मेहता की फिल्म पार्टीशन पर आधारित थी। फिल्म में रुत आ गई रे गाने में मकर संक्रांति का त्योहार दिखाया गया है। साथ ही यह दर्शाया गया है कि अलग मतों के बावजूद देशवासी एकजुट होकर त्योहार मनाते हैं। फिल्म बापसी सिधवा के नाॅवेल क्रैकिंग इंडिया पर आधारित है

काय पो चे

जैसा कि नाम से समझा जा सकता है अभिषेक कपूर की फिल्म काय पो चे में मकर संक्रांति समेत कई त्योहार दिखाए गए हैं। फिल्म का गाना मांझा खास तौर पर इस त्योहार के लिए बनाया गया है। यह फिल्म दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म थी

रईस

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म रईस में पतंगबाजी पर एक गाना डेडिकेट किया गया है। इस फिल्म को साल 2017 में मकर संक्रांति पर रिलीज किया गया था। उड़ी-उड़ी जाय गाना लोगों ने काफी पसंद किया था। इसका संगीत राम संपत ने दिया था। जावेद अख्तर ने इसे लिखा और सुखविंदर सिंह, भूमि त्रिवेदी और करसन सगाठिया ने इसे अपनी आवाजें दी हैं

पतंग

साल 2012 में रिलीज हुई प्रशांत भार्गव की फिल्म पतंग अहमदाबाद शहर पर आधारित है। फिल्म में पतंगबाजी की प्रतियोगिता को पृष्ठभूमि बनाया गया। फिल्म की कहानी एक परिवार के सदस्यों के संबंधों को दिखाती है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुगंधा गर्ग और मुकुंद शुक्ला ने अहम भूमिका निभाई है

रश्मि रॉकेट

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म रश्मि रॉकेट फिल्म में मकर संक्रांति मनाते हुए दिखाई गई है। फिल्म का एक अहम सीक्वेंस तब होता है, जब एक पतंग का पीछा करते हुए रश्मि के तेज दौड़ने का पता चलता है। फिल्म में तापसी पन्नू ने लीड रोल निभाया है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.