Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सिंगोड़ी में कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों ने खुद को कमरे में किया बंद

42

छिंदवाड़ा। शहर के सिंगोड़ी में कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिए है। शिक्षक को हटाने की मांग को लेकर 6 घंटे से कमरे में छात्र बंद है। छिंदवाड़ा जिले के सिंगोड़ी में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का मामला है।

छात्र शिक्षक के व्यवहार से नाराज

सिंगोड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वी और 11वी के छात्रों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। छात्र शिक्षक को हटाने की मांग को लेकर 6 घंटे से कमरे में बंद है । जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पंहुची है। बताया जा रहा है कि छात्र शिक्षक के व्यवहार से नाराज है जिसके कारण अब वो शिक्षक को हटाने की मांग पर अड़ गए है और जब तक मांग पूरी नहीं होगी इसी तरह कमरे में बंद रहेंगे। फिलहाल छात्रों को समझने का काम जारी है। लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.