Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

Munawar Faruqui ने अपनी Ex वाइफ को भी दिया था धोखा, आयशा खान ने खोले राज

67

इंदौर। बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी की पर्सनल लाइफ ने खूब सुर्खियां बटोरी है। आए दिन उन्हें लेकर कोई न कोई नई बातें सामने आती हैं। वहीं, अब एक बार फिर आयशा खान ने उन्हें एक्सपोज कर दिया है। पिछली बार नाजिला सिताशी को धोखा देने की और ब्रेकअप की बात नेशनल टेलीविजन पर कही गई थी। अब मुनव्वर की एक्स वाइफ को लेकर खुलासा किया गया है। इसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं, इस बार का नॉमिनेशन काफी धमाकेदार हुआ है। मुनव्वर फारुकी ने पर्सनल रीजन देते हुए आयशा खान को नॉमिनेट कर दिया है।

मुनव्वर ने किया आयशा को नॉमिनेट

नॉमिनेशन की बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि आयशा ने मुनव्वर की जिंदगी का एक बड़ा राज खोल दिया है। इससे पहले मुनव्वर, बिग बाॅस के घर में अपनी एक्स वाइफ और बेटे को लेकर बातें कर चुके हैं। इस दौरान वे काफी इमोशनल भी नजर आए। वहीं, अब आयशा ने खुलासा किया है कि मुनव्वर ने अपनी एक्स वाइफ को भी चीट किया था। नॉमिनेशन के बाद आयशा और मुनव्वर के बीच जमकर बहस होती है और अपना आपा खो बैठती हैं। आयशा ने घरवालों को बताया था कि मुनव्वर ने अपनी एक्स वाइफ को भी धोखा दिया था, वो भी नाजिला सिताशी के साथ मिलकर।

एक्स वाइफ को चीट कर चुके हैं मुनव्वर

आयशा ने कहा कि चीट वाली बात नाजिला ने उन्हें खुद बताई है, जब वे उनके घर आई थीं। इस बात को सुनकर अंकिता लोखंडे ने यह सवाल किया कि अगर ऐसा है, तो उसकी एक्स वाइफ ने कभी कुछ बोला क्यों नहीं। इस पर आयशा कहती हैं कि इस आदमी ने उसको गांव ले जाकर ऐसी जगह फेंका है, जहां से वो कुछ नहीं कर सकती और अब तो उसकी दूसरी शादी भी हो गई है। आयशा ने बताया कि जब मुनव्वर अपनी एक्स वाइफ को चीट कर रहे थे। उस दौरान उनकी वाइफ का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।

वीडियो कॉल पर भी वह रो रही थी और मुनव्वर से पूछती थीं कि आखिर वो नाजिला से क्यों बात कर रहे हैं, उसके साथ क्यों हैं। इस पर जवाब देने की जगह वे उनसे सवाल करते हैं कि आखिर वो नाजिला को क्यों फोन करती हैं। आयशा ने ये भी बताया कि उन्होंने मुनव्वर और उनकी पत्नी के वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग देखी, जो उन्हें नाजिला ने ही दिखाई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.