Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

मशहूर गायक राशिद खान का निधन, प्रोस्टेट कैंसर से थे पीड़ित

29

आओगे जब तुम साजना.. फेम उस्ताद राशिद खान का 55 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबी बीमारी के चलते उस्ताद राशिद खान कोलकाता की एक अस्पताल में कई दिनों से भर्ती थे। राशिद प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। जानकारी के अनुसार कई दिनों से उनकी हालत गंभीर थी और आक्सीजन सपोर्ट में थे। संक्रमण पूरी तरह फैल गया था जिसके चलते मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने उस्ताद के निधन पर शोक जाहिर किया है।

उस्ताद राशिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था। पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद राशिद रामपुर-सहसवान घराने से संबंधित हैं और घराने के संस्थापक इनायत हुसैन खान के परपोते हैं। उनकी पत्नी का नाम सोमा खान है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.