Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे काशी के डोमराज, ट्रस्ट ने भेजा निमंत्रण पत्र

39

नई दिल्ली। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इसके लिए देश-विदेश के मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने काशी के डोमराज को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया है। न्यास ने घर जाकर डोमराज को आमंत्रण दिया है।

अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रामंद सरस्वती महाराज आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ डोमराज ओम चौधरी को आमंत्रण पद देने उनके आवास पहुंचे। ओम के दिवंगत पिता स्वर्गीय जगदीश चौधरी को भारत सरकार ने मरणोपरान्त पद्मश्री से सम्मानित किया था।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को

बता दें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। समारोह के लिए साधु-संतों और वीवीआईपी मेहमानों को न्योता भेजा है। राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा में पीएम नरेंद्र मोदी समेत हस्तियों के शामिल होने वाले हैं। जिसके लिए प्रोटोकॉल लागू होगा। अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में 125 संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे। 13 अखाड़ों और 6 सनातन दर्शन के धर्माचार्य भी शिरकत करेंगे। देश विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ें लोगों भी आमंत्रित किया जा रहा है। 50 देशों से 100 मेहमान अयोध्या आएंगे।

विदेश में भी लाइव प्रसारण

देश के अलावा राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण विदेशों में भारतीय दूतावासों में किया जाएगा। न्यूयॉर्क शहर में टाइम्स स्क्वायर पर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामभक्तों को संबोधित भी करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.