Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मंदसौर में अफीम की फसल पर संकट, पीले होने लगे पत्ते

24

मंदसौर। मौसम के बदले मिजाज ने अफीम उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बोवनी के बाद दिसंबर माह तक सब ठीक रहा। लेकिन पिछले 10 दिनों से मौसम में बदलाव का असर अफीम की फसल पर दिखने लगा है।

खेतों में खड़ी अफीम की फसल में अभी डोडे हरे हैं लेकिन पत्ते पीले पड़ने लगे हैं। फसल की हालत देख किसान चिंतित है। किसानों का कहना है की मौसम की मार से प्रभावित हो रही फसल के कारण अफीम का उत्पादन प्रभावित होगा। किसान औसत व मार्फिंग में राहत देने की मांग भी कर रहे है।

इस वर्ष जिले के करीब 17 हजार किसानों को पट्टे जारी किए। इसमें नियमित एवं सीपीएस दोनों श्रेणियों के पट्टे है। दिसंबर माह तक मौसम ने भी पूरी तरह किसानों का साथ दिया। लेकिन एक जनवरी से ही मौसम बदला-बदला हुआ है।

कोहरे, शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड से अफीम की फसल की सेहत भी बिगड़ रही है। करीब 10 दिनों से दोपहर में लगातार धूप नहीं निकली है। इसके कारण भी अफीम फसलो को बीमारियों ने घेरना शुरू कर दिया है। पत्ते पीले पड़ने लगे हैं। अफीम फसल फूल आने की अवस्था में है।

अफीम किसान रामनिवास एवं सज्जनलाल ने बताया की मौसम की मार के कारण अफीम के पत्ते पीले हो गए है। इससे फसल में नुकसान हो रहा है। 10 दिनों से धूप ही नहीं निकली है। शीतलहर भी चल रही है। इसके कारण अफीम उत्पादन प्रभावित होगा। सरकार किसानों की परेशानी को देखते हुए औसत एवं मार्फिन में राहत दे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.