Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Foreign Policy News: संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक में भारत की कूटनीतिक जीत, विसेग्राद ग्रुप और ... Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा...

कभी बच्चों के दोस्त नहीं बने ऋषि कपूर, कॉफी विद करण पर नीतू ने किया खुलासा

59

इंदौर। करण जौहर का फेमस चैट शो कॉफी विद करण इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस सीजन में कई बड़े सेलेब्स गेस्ट के तौर पर आए हैं और अपने लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। हाल ही में इस काउच पर अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस नीतू कपूर और जीनत अमान पहुंचीं। दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए। वहीं, नीतू कपूर ने दिवंगत एक्टर और पति ऋषि कपूर की बच्चों के साथ बाॅन्डिंग पर बात की। सीजन 8 का यह 12वां एपिसोड होगा। इसे आप गुरुवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

बच्चों के साथ नहीं होते थे फ्रेंडली

दरअसल, ऋषि कपूर अपने आखिरी दिनों में न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे थे। उस समय को याद करते हुए नीतू कपूर ने कहा, “तो मेरे लिए करण, मुझे दुखद हिस्से को याद करना पसंद नहीं है। मुझे हमारे रिश्ते के अच्छे हिस्से और न्यूयॉर्क में बिताए गए समय को याद करना पसंद है। न्यूयॉर्क वास्तव में दुखद था, लेकिन हमारे पास सबसे अच्छा साल वही था, मेरे लिए लाइफ का सबसे अच्छा साल था।” नीतू ने आगे बताया कि ऋषि अपने बच्चों के साथ शायद ही कभी कैजुअल और फ्रेंडली होते थे, लेकिन अंतिम दिनों में सब कुछ बदल गया।

“उन्होंने बहुत कुछ खो दिया था”

नीतू ने कहा, “क्योंकि आप जानते हैं कि चिंटू जी बहुत प्यारे इंसान हैं। उनमें बहुत प्यार था। लेकिन कुछ ऐसा था कि उन्होंने कभी भी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। उन्होंने हमेशा दूरी बनाए रखी और लोगों को बुली करते थे, अपना प्यार नहीं दिखाया। यह खासतौर से मेरे लिए और बच्चों के लिए, वो एक बड़ी चीज की तरह थे। सम्मान और सब कुछ और इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ बहुत कुछ खो दिया। वो कभी भी उनके दोस्त नहीं रहे। आखिरी साल जब उनका इलाज चल रहा था, तो उन्होंने खुलकर बात की थी। उन्होंने प्यार दिखाया। मेरे लिए भी वो बहुत प्यार से थे। हमने सबसे बढ़िया समय बिताया।” बता दें कि ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया बीमारी के कारण साल 2020 में उनका निधन हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.