Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

शीतलहर के चलते ऊधमसिंह नगर के सभी स्कूल 13 जनवरी तक रहेंगे स्कूल, DM ने दिया निर्देश

50

उत्तराखंड के तराई में मौसम की खराबी के चलते ऊधमसिंह नगर (Udham Singh Nagar) जिले के सभी स्कूल तीन दिन तक बंद रहेंगे। ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन ने 13 तारीख तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

जिले में घोषित किया गया येलो अलर्ट
जिलाधिकारी (डीएम) उदयराज सिंह की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि देहरादून के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले में येलो अलर्ट (Yellow Alert) घोषित किया गया। इस दौरान सुबह के समय घना कोहरा (dense fog) छाए रहने की आशंका जताई गई है। इसलिए छात्र छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ ही सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों को गुरूवार 11 से 13 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

शिक्षक और कार्मिक विद्यालय में रहेंगे उपस्थित 
जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान सभी शिक्षक और कार्मिक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। यदि किसी कोई इसका उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.