Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

झाड़-फूंक से शुरुआत कर हकीम इमरान बाबा करने लगा था कैंसर का उपचार, लाखों रुपए ठगे, दो दिन की रिमांड पर

32

कन्नौद। कन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुरा में एक युवा हकीम ने कुछ समय पहले झाड़-फूंक से छोटी-माेटी बीमारियों का उपचार करने की शुरुआत की। इसके बाद वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का उपचार भी घर में ही करने लगा, बिना किसी वैध डिग्री के दवाइयाें, इंजेक्शन का उपयोग शुरू किया।

घर पर मरीजोंं को भर्ती करता था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर दवाइयां आदि जब्त की, आरोपित गिरफ़्तार कर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। उसने कई मरीजाें से लाखों रुपए ठगे हैं। न्यायालय ने आरोपित को दो दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा है।

पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि रायपुरा में एक खेत पर बने घर के टप्पर में पंलग व खटिया पर कई मरीज भर्ती करके कैंसर जैसी घातक बीमारी का उपचार किया जा रहा है। मरीजों को इंजेक्शन और बाटल भी वहीं लगाई जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने इस सूचना की पुष्टि की। बाहर से आये एक पीड़ित द्वारा बताया गया कि वह विगत एक माह से अपने मुंह के कैंसर का इलाज इमरान बाबा से करा रहा है।

उसको इमरान बाबा के मिलने वालों ने बताया था कि वो कैंसर का इलाज सरकारी रेट से बहुत कम में कर देते हैं। 32000 रूपये प्रति इंजेक्शन व अन्य दवाओं, बाटल लगने के बाद भी कोई लाभ न होकर उल्टा खाना-पीना बन्द हो गया है और 1 लाख 60 हजार रूपये भी ले लिये हैं।

पुलिस ने इमरान बाबा के ठिकाने पर दबिश दी तो 10-12 खाट, पंलगों पर मरीजो को रखकर उपचार करना पाया गया। मौके पर से इंजेक्शन, अंग्रेजी दवाई व बाटल आदि सामग्री जब्‍त की गई, आरोपी इमरान से उक्त इलाज के संबंध में कोई वैध डिग्री या दस्तावेज नहीं मिला।

झाड़-फूंक के साथ अंग्रेजी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक दवाओं का उपयोग भी वो करने लगा था। अभी तक वह कई मरीजों, स्वजनों को ठीक करने के नाम पर ठग चुका हैं। मामले में बुधवार को पुलिस द्वारा आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया जहां से 2 दिन के रिमांड पर सौंपा गया। टीआई तहजीब काजी ने बताया आरोपित से कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.