Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं': वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित... स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क हापुड़ से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर गिरफ्तार: मदरसों के चंदे से पाकिस्तान भेजता था ... IND vs SL: गॉल टेस्ट में टला बड़ा हादसा! मोहम्मद सिराज का घातक थ्रो सीधे अंपायर अहसान रजा की ओर गया,... 5 महीने के इंतजार के बाद 26 अगस्त को रिलीज होगी यश की फिल्म 'टॉक्सिक' यूक्रेन पर रूस का भीषण मिसाइल स्ट्राइक: अरबपति लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट में बिजली व उत्पादन ठप... अयोध्या राम मंदिर को चाहिए पहला फुल-टाइम CEO: सुरक्षा, डिजिटल मैनेजमेंट और करोड़ों श्रद्धालुओं के प्... एआई का इस्तेमाल कंपनियों पर पड़ा भारी: टॉप 1% फर्में हर कर्मचारी पर खर्च कर रहीं ₹7 लाख, रिपोर्ट में... नाग पंचमी 2026 पर करें कालसर्प दोष निवारण के ये अचूक उपाय: चांदी के नाग-नागिन का जल प्रवाह और मंत्र ... आंखों से बार-बार पानी आना सामान्य नहीं: जानिए इसके प्रमुख कारण और कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी

स्पीकर राहुल नार्वेकर ने शिंदे गुट को माना असली शिवसेना, अब उद्धव कैंप के पास क्या है रास्ता

174

मुंबई। उद्धव ठाकरे को करारा झटका लगा है। एकनाथ शिंदे विधानसभा के स्पीकर की परीक्षा में पास हो गए हैं। स्पीकर राहुल नार्वेकर ने शिंदे गुट को असली शिवसेना माना है। साथ ही एकनाथ और उनके विधायकों की सदस्यता रद्द नहीं की गई। ऐसे में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे। नार्वेकर ने कहा कि संविधान, कानून और इलेक्शन कमीशन के फैसले को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है।

चुनाव आयोग शिंदे गुट को शिवसेना को चुनाव चिह्व दे चुका है। अब उद्धव कैंप को स्पीकर से निराशा मिली है। जिससे उनकी पार्टी के टूटने की संभावना है। स्पीकर राहुल के फैसले के बाद कुछ विधायक उद्धव का साथ छोड़कर शिंदे के साथ जुड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन मेंज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की उद्धव गुट की दावेदारी कमजोर पड़ेगी।

ठाकरे गुट के पास सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प

अब उद्धव ठाकरे गुट के पास सुप्रीम कोर्ट जाने का रास्ता है। ठाकरने पहले ही एलान कर दिया था। अगर स्पीकर का फैसला पक्ष में नहीं आता हो तो वो सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को चुनौती देंगे। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में स्पीकर के निर्णय के खिलाफ याचिका दायर करेंगे।

कौन है असली शिवसेना?

विधानसभा स्पीकर ने अपने फैसले में कहा कि उन्होंने शिवसेना का संविधान पढ़ा है। असली मुद्दा ये है कि असली शिवसेना कौन है। राहुल नार्वेकर ने SC के फैसले का भी जिक्र किया। जिसमें कहा गया था कि विधायकों की अयोग्यता पर स्पीकर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मेरा अधिकार क्षेत्र सीमित है। मैं इलेक्शन कमीशन के रिकॉर्ड के बाहर नहीं जा सकता हूं।’

शिंदे को हटाने का अधिकार ठाकरे के पास नहीं

स्पीकर नार्वेकर ने कहा कि 2018 संशोधित संविधान को वैध नहीं माना जा सकता है। यह चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में नहीं है। एकनाथ को हटाने का अधिकार उद्धव ठाकरे के पास नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.