Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

धार जिले के बदनावर में नीलगायों से परेशान किसान धरने पर बैठे

51

बदनावर। धार जिले के बदनावर क्षेत्र में बढ़ती नीलगायों के बढ़ते कुनबे से फसलों को हो रही नुकसानी से परेशान किसानों ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे के बाद एडीएम अश्विनीकुमार तिवारी के एक सप्ताह में कार्रवाई के आश्वसान के बाद किसान माने। किसानों ने इस संबध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम दीपक चौहान को ज्ञापन सौपा।

इससे पहले किसान गोकुलधाम सोसायटी पर इकट्ठा हुए और रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां जमकर नारेबाजी की और पांच जनवरी को दिए गए ज्ञापन पर कोई कार्रवाई नहीं होने से धरने पर बैठ गए।

 

किसानों का कहना था कि यदि नीलगाय की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं तो आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। साथ ही शांतिपूर्ण आंदोलन निरंतर जारी रखेंगे। अब तारीख नहीं ठोस आवश्वासन चाहिए। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.