Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उद्योगपतियों से मिले CM मोहन यादव, MP के इन जिलों में सीमेंट और पावर प्लांट लगने से मिलेगा युवाओं को रोजगार

35

भोपाल। गोल्ड क्रेस्ट कंपनी मध्य प्रदेश के नीमच जिले में तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसका प्रस्ताव कंपनी ने दिया है। यह जानकारी कंपनी के प्रबंध निर्देशक आरएस जोशी ने मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव से भेंट कर दी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने कैप्टिव पावर प्लांट के साथ तीन मिलियन टन प्रतिवर्ष क्षमता का सीमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए निवेश का प्रस्ताव दिया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि प्रदेश में औद्योगिक इकाई लगाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में उद्योगपतियों से भेंट की। फोर्स मोटर्स लिमिटेड के अध्यक्ष अभय फिरोदिया ने बताया कि कंपनी राज्य के पीथमपुर में 1987 से कार्यरत है और 4,515 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी है। दो हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।

naidunia_image

पिनेकल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डा. सुधीर मेहता ने बताया कि उनकी कंपनी पीथमपुर में 1996 से काम कर रही है और 175 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी है। एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। शासन ने पिनेकल मोबिलिटी साल्यूशन कंपनी को पीथमपुर में संयंत्र स्थापित करने के लिए 50 एकड़ भूमि दी है।

naidunia_image

सागर ग्रुप के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने रायसेन जिले में संचालित पांच स्पिनिंग इकाइयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। इससे दो हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार मिला है। ग्रुप ने 200 करोड़ के निवेश के साथ बासमती चावल एवं अन्य चावल की इकाइयां भी स्थापित की हैं, जिसमें लगभग 400 लोगों को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा कि सरकार रोजगार और उद्योगों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

naidunia_image

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.