Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balodabazar News: किराना दुकान की आड़ में गांजा बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार, 978 ग्राम गांजा जब्त Durga Navnirman Samiti Durg: नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा पंडाल में मचा बवाल, पुलिस के पहुंचने से पह... Dhamtari News Update: हाईकोर्ट के आदेश के 6 साल बाद भी पुनर्वास का इंतजार, गंगरेल जल सत्याग्रह पर बन... Kankey Robbery Case: 41 लाख नकद और गहनों की डकैती का खुलासा, पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी Civil Surgeon Bokaro Meeting: कंपनी प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ वार्ता बेनतीजा, दो दिन का अल्ट... Jharkhand 108 Ambulance Strike: 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी ... Jharkhand Puja News: अल्बर्ट एक्का चौक पर बना भव्य द्वारका धाम पंडाल, बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर समे... Inspire Award Manak 2026: इंस्पायर अवार्ड में झारखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पूरव जैन ने जीता सिल्वर म... School Dropout Survey Jharkhand: 3 से 18 साल के बच्चों का होगा सर्वे, 10 नवंबर 2026 से शुरू होगा अभि... Dhanbad Durga Puja 2026: हीरापुर के झारखंड मैदान में सजेगा भव्य शीश महल, अंडमान-निकोबार की संस्कृति ...

सिंहस्थ 2028 की तैयारी में जुटी मध्‍य प्रदेश सरकार, 14 जनवरी को बुलाई बैठक

32

भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारी में प्रदेश सरकार अभी से जुट गई है। इसकी कार्य योजना बनाने के लिए पहली बैठक 14 जनवरी को होगी। इसमें उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, खंडवा, खरगोन, देवास, रतलाम और आगर मालवा के संभागायुक्त, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

सभी को निर्माण से लेकर अन्य कार्यों के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उज्जैन के संभागायुक्त को भेजना होगा, जिसका प्रस्तुतीकरण बैठक में होगा। इसके बाद प्रारंभिक कार्य योजना तैयार की जाएगी। अपर मुख्य सचिव गृह और उज्जैन संभाग के प्रभारी डा. राजेश राजोरा ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर पहली बैठक बुलाई है।

इसमें मंदिरों एवं स्मारकों का नवीनीकरण एवं विकास, मेला क्षेत्र विकास, सड़कें और पुल का निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, नदी एवं जल निकायों का विकास, पीने के पानी की व्यवस्था, स्वच्छता संबंधी कार्य, बिजली आपूर्ति के लिए लाइनें और पावर स्टेशन, उत्कृष्टता केंद्र, रेलवे स्टेशन क्षेत्र विकास, हवाई पट्टी विकास, स्वास्थ्य बुनियादी विकास, पर्यटन स्थलों का विकास, सरकारी कार्यालय एवं आवास की स्थिति, उद्यान एवं सौन्दर्यीकरण

कानून एवं व्यवस्था के लिए पुलिस संबंधी अधोसंरचना का विकास, फायर स्टेशन सहित आपदा से निपटने की तैयारी, दूरसंचार अवसंरचना उन्नयन, अखाड़ा परिसर के विकास के लिए सहायता सहित अन्य कार्यों को लेकर प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। उज्जैन और इंदौर के अधिकारियों को छोड़कर बाकी सभी जिलों के अधिकारी वर्चुअली बैठक में जुड़ेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.