Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

अंदरुनी अंग में छुपाकर लाया था 625 ग्राम वजनी सोने के दो कैप्सूल, इंदौर एयरपोर्ट पर पकड़ा

55

इंदौर। शारजाह से 625 ग्राम वजनी सोने के दो कैप्सूल अपने अंदरुनी अंग में छुपाकर लाने वाले आरोपित को सीमा शुल्क विभाग ने इंदौर एयरपोर्ट पर पकड़ा है। कैप्सूल जब्त कर लिए गए हैं। आरोपित भोपाल निवासी है।

विभाग को जानकारी मिली थी कि शारजाह से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान एक्सप्रेस आइएक्स 256 से आने वाला एक पुरुष यात्री सोने की तस्करी कर सोना अपने साथ ला रहा है। जानकारी के आधार पर सीमा शुल्क विभाग ने कार्रवाई करते हुए भोपाल निवासी व्यक्ति को रोका और पूछताछ की, लेकिन वह यात्रा का कोई उचित कारण नहीं बता सका। व्यक्ति की तलाशी ली गई। पता चला कि वह अपने अंदरुनी अंग में दो कैप्सूल के रूप में गोल्ड पेस्ट छुपाकर ले जा रहा है। इनका वजन 625 ग्राम है। विभाग ने कैप्सूल जब्त कर लिए हैं। मामले में जांच चल रही है।

तीन महीने में तीन किलो सोना पकड़ा

गौरतलब है कि पिछले तीन महीने में इंदौर सीमा शुल्क ने इंदौर एयरपोर्ट पर आठ संदिग्धों को पकड़ा और करीब तीन किलो सोना जब्त किया है। इसका बाजार मूल्य लगभग 1.70 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके अलावा आइफोन और विदेशी सिगरेट की जब्ती भी की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.