Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका... Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ...

गर्लफ्रेंड से शादी कर जीना चाहता था ऐशो-आराम की जिंदगी, मिलकर रची खौफनाक साजिश

48

तेलंगाना के हैदराबाद में फिरौती के लिए सॉफ्टवेयर कर्मचारी का अपहरण करने के आरोप में उसकी चचेरी बहन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साइबराबाद पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय आईटी कर्मचारी का कुख्यात फिरौती अपहरण गिरोह ने चार जनवरी को खजागुड़ा में उस समय एक कार में अपहरण कर लिया था, जहां उसकी चचेरी बहन ने उसे बुलाया था।

पुलिस ने बताया कि महिला और उसका प्रेमी शादी करना चाहते थे और शादी के बाद विलासितापूर्ण जीवन जीने के लिए उन्हें बड़ी रकम की जरूरत थी। इसलिए उसने अपने प्रेमी और उसके गिरोह के सरगना के साथ मिलकर फिरौती के लिए अपने चचेरे भाई का अपहरण करने की साजिश रची। अपहरण गिरोह के सरगना के खिलाफ चोरी, डकैती और फिरौती के लिए अपहरण के 23 मामलों का आपराधिक रिकॉर्ड है।

48 घंटे के अंदर पुलिस ने लगाया पता
किडनैपनर्स के ठिकाने पर नजर रख रही पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आंध्र प्रदेश के आत्माकुर वन चेक पोस्ट के पास से पीड़ित को बचा लिया। पुलिस ने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने शुरू में पीड़ित की पत्नी से उसे रिहा करने के लिए दो करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन अपने वाहन की पुलिस द्वारा निगरानी किए जाने का पता चलने पर उन्होंने फिरौती की रकम घटाकर 20 लाख रुपये कर दी।

पुलिस ने कहा कि गिरोह ने आईटी कर्मचारी के अपहरण की साजिश रची थी और तदनुसार महिला ने अपने चचेरे भाई को कुछ व्यक्तिगत मुद्दे पर चर्चा करने के लिए खाजागुड़ा लेक रोड पर मिलने के लिए बुलाया। पुलिस ने कहा कि विश्वसनीय जानकारी के आधार पर रायदुर्गम पुलिस ने छह जनवरी को सात आरोपियों में से पांच को पकड़ लिया और पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध करना कबूल कर लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.