Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2... Jalandhar News Today: पार्क खेलने गया 14 साल का अर्जुन 3 दिन बाद मिला; भार्गव कैंप पुलिस जांच में जु... Ludhiana News Today: NHRC मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल का जेल दौरा; बंदियों के खाने की गुणवत्ता और स्किल डे... Gurdaspur News: 'आप' के विरोध के बावजूद गुरदासपुर पहुंची भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा'; लालपुरा ... Ferozepur Cyber Crime: कनाडा में बेटे की झूठी गिरफ्तारी का खौफ दिखाकर महिला से 4.70 लाख रुपये की ठगी Phagwara News Today: रंजिश नहीं फिर भी घर पर पेट्रोल बम से हमला; फगवाड़ा में बाल-बाल बचा परिवार Jalandhar Amritsar Rail Alert: जालंधर-अमृतसर रेल रूट प्रभावित; 21 ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियां शॉर्ट-टर...

उद्धव ठाकरे को नहीं मिला राम मंदिर कार्यक्रम का निमंत्रण, अब 22 जनवरी को करेंगे ये काम

42

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उनको इस कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिला है। ऐसे में उन्होंने 22 जनवरी के लिए अपनी अलग तैयारी शुरू कर दी है। वह नासिक के कालाराम मंदिर जाकर गोदावरी नदी के तट पर महाआरती करेंगे।

एजेंसी के मुताबिक उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए उनके पास अभी तक कोई निमंत्रण नहीं आया है। अयोध्या में बन रहा राम मंदिर सबका है। राम सबके हैं। मेरा जब मन करेगा तब अयोध्या जाऊंगा। 22 जनवरी को मैं और मेरी पार्टी के नेता नासिक में कालाराम मंदिर जाकर गोदावरी नदी तट पर महाआरती करेंगे।

22 जनवरी को जाएंगे नासिक

22 जनवरी की शाम साढ़े छह बजे नासिक के कालाराम मंदिर जाएंगे। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और साने गुरुजी को इस मंदिर में प्रवेश के लिए प्रदर्शन करने की जरूरत पड़ी थी। उसके बाद हम साढ़े सात बजे गोदावरी तट पर जाएंगे, यहां महाआरती का कार्यक्रम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.