Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जालंधर में पटाखों की दुकान के लिए निकला लकी ड्रा, 410 आवेदकों में से सिर्फ 20 व्यापारियों को मिला ला... Haryana Congress Vote Bachao Desh Bachao Abhiyan: हरियाणा में कांग्रेस का 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभिया... Hisar Hansi Grappling Gold Medalist Khushi Controversy: हिसार की गोल्ड मेडलिस्ट खुशी के स्वागत विवाद... Charkhi Dadri Ahoashtami Tragic Accident: अहोई अष्टमी के दिन चरखी दादरी में बड़ा हादसा, पानी की बाल्... Haryana Cabinet Meeting Today: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज होगी अहम कैबिनेट बैठक,... Mumbai Crime Branch Tiger Shroff Case Update: जुहू फायरिंग मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार, अभिनेता क... Rohtak Road Accident Shimli Village: रोहतक में भीषण सड़क हादसा, पिकअप का टायर बदल रहे तीन युवकों की ... Faridabad Hotel Murder Case: बल्लभगढ़ के होटल में महिला मित्र की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्त... हरियाणा में निजी कंपनी को बिजली वितरण लाइसेंस देने का मामला दिल्ली पहुंचा, ट्रिब्यूनल में कैविएट दाख... Haryana Minister Anil Vij Impersonation Fraud: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नाम पर ठगी की कोश...

मवेशियों से भरे वाहन ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, एक घायल, चालक गिरफ्तार

45

सिवनी। मवेशियों को भरकर नागपुर जा रहे कंटेनर वाहन के चालक ने पुलिस को देख उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। वाहन को रोकने के लिए लगाए गए स्टापर पर वाहन चालक ने वाहन चढ़ा दिया। इससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चला गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। वहीं कंटेनर में सवार एक अन्य आरोपित फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास

कुरई थाना प्रभारी एलएस झारिया ने बताया है कि रविवार को सूचना मिली थी कि वाहन कंटेनर गोवंश का परिवहन करते हुए नागपुर तरफ जाने वाला है। इस सूचना पर स्टाफ के साथ उक्त वाहन को रोकने के लिए थाना के सामने राष्ट्रीय राज मार्ग 44 पर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान वाहन चालक ने जान बूझकर वाहन को ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की हत्या करने की नियत से उनके ऊपर कंटेनर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इससे कर्मचारी बाल बाल बच गए। इसके बाद कंटेनर चालक नागपुर की ओर भागने लगा। इस घटना में स्टापर कर्मचारी आरक्षक अविनाश पांडे को कंधे व पसली में चोट लगी है।

थाना प्रभारी ने बताया है कि घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया जबकि उसके साथ बैठा व्यक्ति भाग निकला।पूछताछ में चालक ने अपना नाम उत्तरप्रदेश के फतेहपुर निवासी रामभवन उर्फ उधम मोर्य (40) व उसके साथ बैठे व्यक्ति का नाम हैदराबाद निवासी रकीफ मुसलमान बताया। जांच करने पर वाहन में 37 जीवित बैल व 18 मृत बैल पाए गए। पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.