Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

पांच हजार सिटी बस यात्रियों के लिए फजीहत का सबब बना किफायती पास

33
भोपाल। बीसीएलएल(भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) की बसों में छात्र-छात्राओं और नौकरी पेशा लोगों को किफायती दरों पर यात्रा कराने के लिए स्मार्ट पास बनाए गए हैं। लेकिन बस आपरेटरों की मनमानी के कारण यात्री इन पास का इस्तेमाल यात्रा के लिए नहीं कर पा रहे हैं। उलटा ये स्मार्ट पास यात्रियों के लिए बेइज्जती का कारण बन गए हैं। यदि यात्री स्मार्ट पास से किराया भुगतान की बात करता है, तो परिचालक उसे रास्ते में ही उतार देते हैं।

मल्टीरूट पासधारकों को रोकते हैं कंडक्टर

बता दें कि 800 रुपए वाला स्मार्ट पास लेने के बाद यात्री महीने भर किसी भी मार्ग की बस में असीमित सफर कर सकते हैं। लेकिन पिछले एक माह से पास धारकों को बस में चढ़ने नहीं दिया जा रहा। अगर कोई चढ़ भी गया तो परिचालक पहले उसे अपमानित करते हैं, फिर रास्ते में जबरन उतार देते हैं। परिचालकों का कहना होता है कि मल्टीरूट पास नहीं चलेगा, सेपरेट रूट पास बनवाओ। बाकायदा बसों में पास मान्य न होने का नोटिस भी चस्पा किया गया है। इस मामले में यात्री बीसीएलएल में भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन एक माह का समय बीतने के बाद भी यात्रियों को कोई राहत नहीं मिली।

इसलिए बस आपरेटर नहीं स्वीकार कर रहे पास

कर्मचारियों ने बताया कि 800 रुपये का मासिक पास बीसीएलएल ने बनाया है। इसके अलावा आपरेटर्स को अलग-अलग मार्गों पर सिंगल रूट पास बनाने की छूट भी दी गई है। जैसे-नीलबड़ से 10 नंबर रूट पर सिंगल रूट पास बनेगा, तो इसका पैसा सीधे बस आपरेटर्स को मिलेगा। 800 रुपए वाला पास आनलाइन बनता है। यह बीसीएलएल की सभी बसों और मार्गों पर मान्य होता है। इसका पैसा अलग-अलग आपरेटर्स में वितरित होता है। यही वजह है कि सीएनजी बस आपरेटर्स इस पास को नहीं मान रहे हैं।

25 मार्गों पर 360 बसों में हो रही परेशानी

नगर निगम की होल्डिंग कंपनी बीसीएलएल शहर में 25 मार्गों पर 360 सिटी (रेड) बसों का संचालन करती है। इनमें 77 सीएनजी और बाकी 283 डीजल बसें हैं। इन बसों पास का रुटीन में इस्तेमाल करने वालों के लिए बीसीएलएल ने पास सिस्टम बस सुविधा दी है। लेकिन अापरेटरों के द्वारा इस पास काे स्वीकार नहीं करने से पांच हजार से अधिक यात्री परेशान हो रहे हैं।

इनका कहना

बस आपरेटरों के द्वारा 800 रुपये के पास स्वीकार नहीं करने की शिकायत मिली है। इस संबंध में बस आपरेटर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

– संजय सोनी, पीआरओ, बीसीएलएल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.