Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kanganwal Police Chowki Action: कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई के बीच रिहायशी कॉलोनी में चल रहा था वाहन... PGIMER Chandigarh Success: हिमाचल पुलिस के कर्मचारी राकेश को मिला नया जीवन, पीजीआई में सफल लिवर ट्रा... Mansa Devi Temple News: अश्विन मेले से पहले माप-तौल विभाग ने की प्रसाद की दुकानों की जांच, दिए सुरक्... हांसी में अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार: मां की हत्या और आपराधिक गैंग बनाने की थी खौफनाक साज... Nuh Army Recruitment Training: नूंह के युवाओं के लिए नीति आयोग की पहल रंग लाई, सेना भर्ती में 23 युव... पानीपत में लस्सी बेचने वाले पर जानलेवा हमला: बाइक रोककर की गई मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्... Faridabad Encounter: फरीदाबाद में सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में ... Punjab and Haryana High Court: जान-माल पर तुरंत खतरा साबित न होना हथियार लाइसेंस रद्द करने का पर्याप... रोहतक में प्रेमी युगल की सनसनीखेज हत्या: बीयर पार्टी के विवाद में दोस्तों ने की वारदात, नहर से मिले ... पंचकूला में डीसीपी की गाड़ी रोकने के इशारे पर भगाी कार: 5 किलोमीटर पीछा कर पकड़े गए युवक, 30 हजार का...

पति विक्की जैन के गेम से परेशान हुईं अंकिता लोखंडे, मनारा पर जमकर बरसे मुनव्वर

58

इंदौर। बिग बॉस 17 का वीकेंड का वार काफी दिलचस्प चल रहा है। अभिषेक कुमार के एलिमिनेशन के बाद फैंस काफी निराश हो गए थे। लेकिन अब उनकी बिग बाॅस के घर में वापसी हो गई है। उन्हें देख फैंस के साथ-साथ कुछ घरवाले भी काफी खुश हुए। वहीं, उनकी वापसी से ईशा और समर्थ काफी शाॅक में हैं। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि घर में एक टास्क होगा, जिसमें अंकिता, विक्की का नाम लेती हैं और एक बोर्ड पर हथौड़े से वार करती हैं। इसके बाद से दोनों के बीच काफी अनबन होती है।

अंकिता की बातों से भड़के विक्की

हाल ही में बिग बॉस 17 का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों के बीच काफी बहस होती है। दरअसल, घरवालों को एक टास्क दिया जाता है, जिसमें उन्हें अपने हिसाब से उस एक घरवाले का नाम लेना होता है, जो फालतू है और उसका कोई योगदान नहीं है। जब अंकिता का नाम आता है, तो वह उस टास्क में विक्की जैन का नाम लेकर उन्हें फालतू बताती हैं। अंकिता कहती हैं, विक्की फालतू में घुसता है। फटे में टांग अड़ाता है। मुन्ना तो कुछ बोलता ही नहीं। इसके बाद वे फालतू लिख बोर्ड पर हथौड़े से मारती हैं।

मुनव्वर ने किया मनारा को रोस्ट

अंकिता के इस बिहेवियर को देखते हुए विक्की उन पर काफी भड़क जाते हैं। टास्क के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। सलमान दूसरा टास्क करवाते हैं, जिसमें सभी को अपने मनमुताबिक दूसरे कंटेस्टेंट की प्यार से बेइज्जती करनी होती है। मुनव्वर फारूकी इसमें मनारा के खिलाफ बातें करते हैं। वे मनारा को पतंग बताते हुए कहते हैं कि वे बिना डोर के कोई डायरेक्शन नहीं लेती। मनारा उन्हें जवाब देकर कहती हैं कि वह जो पतंग बना रहे हैं, वो सबको दिख रहा है। इस पर मुनव्वर बोलते हैं कि मेरे बाहर आओ मनारा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.