Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक... Mewar University: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा बवाल, बिना मान्यता के दाखिले ... Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो...

पेंच में 8 जनवरी से मोगली बाल महोत्सव, लुफ्त उठाने पहुंचेगें 52 जिले के छात्र और शिक्षक

38

सिवनी। पेंच नेशनल पार्क में राज्य स्तरीय मोगली बाल महोत्सव आठ से 10 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। रविवार को प्रदेश के 52 जिलों से विद्यार्थियों व शिक्षकों के सिवनी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सभी बच्चों को छिंदवाड़ा चौक स्थित माडर्न नर्सरी स्कूल में एकत्रित किया जाएगा।

17 वर्षों से मोगली बाल उत्सव का आयोजन

पेंच टाइगर रिजर्व के ओलिव रिसोर्ट से बच्चों की जिप्सी को हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी पर रवाना कर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। 52 जिलों से दो-दो छात्र, दो-दो छात्राओं के अलावा एक-एक शिक्षक की उपस्थिति रहेगी। बता दें कि पेंच टाइगर रिजर्व में 17 वर्षों से मोगली बाल उत्सव का आयोजन हो रहा है।

’द जंगल बुक’

उल्लेखनीय है कि पेंच टाइगर रिजर्व को मोगली की जन्मभूमि माना जाता है। प्रसिद्ध अंग्रेज साहित्यकार रूडयार्ड किपलिंग ने 1893 में ’द जंगल बुक’ में मोगली दंतकथा की रचना की थी। इसमें मध्य भारत की भूमि सिवनी के जंगलों में मोगली नाम का बालक भेड़िया, बघीरा (काला चीता), शेर खान (बाघ), भालू, सांप, हाथी व अन्य के साथ रहता था। पूरे विश्व में लाखों बच्चे मोगली व उसके जंगली मित्रों की दंतकथा से मंत्रमुग्ध रहते हैं। जंगल बुक पुस्तक व वाल्ट डिजनी ने इसे कार्टून शृंखला में भी प्रदर्शित किया था, जो बच्चों में खासा लोकप्रिय रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.