Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

बीते 24 घंटे में कोरोना के 761 नए संक्रमित, 12 की मौत

20

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 761 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों में बताया कि देश में सक्रिय कोविड​​​​-19 मामलों की संख्या गुरुवार को 4,423 से मामूली कम होकर 4,334 हो गई।

केरल में सबसे ज्यादा केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केरल में सबसे अधिक 1,249 सक्रिय मामले हैं। केरल के बाद कर्नाटक में 1,240 कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 914 और तमिलनाडु में 190 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में 128-128 नए केस मिले हैं।

किस राज्य में कितनों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कुल 12 ताजा मौतों में से 5 लोगों की मौत केरल में हुई है। वहीं कर्नाटक में 4 लोग और महाराष्ट्र से दो लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अभी तक 5.3 लाख लोगों की मौत

गौरतलब है कि 5 दिसंबर तक कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या दोहरे अंकों में थी, लेकिन ठंड के मौसम की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है और 5 दिसंबर के बाद कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी आई है। साल 2020 की शुरुआत में शुरू हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या एक समय प्रतिदिन लाखों में पहुंच गई थी। बीते 4 साल में देशभर में कोरोना के कारण 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 5.3 लाख से अधिक लोग मारे गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.