Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

क्या मोदी के साथ फिर जाएंगे Nitish Kumar, JDU के मंत्री के बयान से फिर चर्चा तेज

14

पटना। भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के बयान के बाद एक बार फिर राजग में जदयू के शामिल होने की चर्चा होने लगी है। राजग में जदयू के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कल का कोई नहीं जानता कि क्या हो जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। यह साफ दिखाता है कि टाइगर अभी जिन्दा है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दोबारा जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से हम राष्ट्रीय पार्टी बनने का लक्ष्य पूरा करेंगे। उनके नेतृत्व हम एकजुट होकर मजबूती से काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह ने खुद ही इस्तीफा दिया है। वह अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। ऐसे में विवाद की कोई बात ही नहीं है। पार्टी मजबूती से नीतीश कुमार के साथ ही खड़ी है।

लोकसभा चुनाव से पहले क्या राजग में जदयू शामिल हो सकता है। यह प्रश्न सुनकर डॉ. अशोक चौधरी ने बड़े ही दार्शनिक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोई नहीं जानता कि कल क्या होगा? हम अभी महागठबंधन की सरकार में रहकर जनता की सेवा कर रहे हैं। सबकी मदद से सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही है।

जांच एजेंसियां पारदर्शिता से करें काम

अशोक चौधरी ने ईडी और सीबीआई सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों पर लग रहे आरोपों के सवाल पर कहा कि संविधान के तहत गठित एजेंसियों के काम में पारदर्शिता होनी ही चाहिए। ये एजेंसियां जिस तरह काम कर रही हैं, उससे हर तरफ इनकी ही चर्चा है। भाजपा को इन आरापों के जवाब देना ही चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.