Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

साध्वी ऋतंभरा पहुंची नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर, विशेष पूजा अर्चना कर किया हवन

65

नलखेड़ा। विश्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर में शनिवार को साध्वी ऋतंभरा दीदी नलखेड़ा विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर पर पहुंची जहां उन्होंने पहले मां के दरबार में दर्शन कर मत्था टेका पूजा-अर्चना की। जिसके बाद पंडितों द्वारा विशेष हवन अनुष्ठान करवाया गया। वे लगभग दो घंटे से भी अधिक समय तक पूरे विधि-विधान से मां की पूजा करती रहीं।

आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी का मंदिर बहुत प्राचीन है। मंदिर में बां बगलामुखी बीच में विराजित हैं, इनके दोनों ओर मां महालक्ष्मी और मां महासरस्वती विराजित हैं। माना जाता है कि मां बगलामुखी यहां स्वयं विराजित हैं।

मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने पांडवों को मां बगलामुखी की पूजा करने के लिए कहा था, जिसके बाद वे यहां आए थे। उस समय माता की मूर्ति यहां एक चबूतरे पर विराजमान थीं। तब से ही मान्यता है कि यहां उपासना करने के बाद ही पांडवों को उनका राज्य वापस मिला।

मंदिर में तांत्रिक अनुष्ठान और हवन किया जाता है। आम भक्तों के साथ यहां राजनेताओं भी सबसे ज्यादा पहुंचते हैं। किसी भी चुनाव के दौरान यहां राजनेताओं की भीड़ बढ़ जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.