Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

राशन घोटाले में TMC नेता गिरफ्तार, धक्का-मुक्की के बीच ED ने की कार्रवाई

29

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में कथित राशन घोटाले के सिलसिले में बनगांव नगर निकाय के पूर्व अध्यक्ष शंकर आद्या को शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शंकर को एजेंसी ने उनके और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी संपत्तियों पर छपेमारी के बाद बनगांव के सिमुलटोला में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों के वाहनों पर पथराव किया
उन्होंने बताया कि छापेमारी शुक्रवार को कम से कम 17 घंटे तक चली। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद अधिकारी जब शंकर को ले जाने लगे तो शंकर के समर्थकों ने उनका रास्ता रोकने की कथित तौर पर कोशिश की और अधिकारियों के वाहनों पर पथराव भी किया। अधिकारियों ने बताया कि ईडी टीम के साथ मौजूद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को हालात पर काबू पाने के लिए भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा।

सीआरपीएफ के जवानों ने संभाली स्थिति 
ईडी के एक अधिकारी ने कहा, ”छापेमारी के साथ-साथ शंकर से पूछताछ भी की जा रही थी। उनके जवाब संतोषजनक नहीं होने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।” उन्होंने कहा, ”गिरफ्तारी के बाद महिलाओं के नेतृत्व में शंकर के समर्थकों ने अधिकारियों को उन्हें अपने साथ ले जाने से रोकने की कोशिश की। साथ आए सीआरपीएफ के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया।” पड़ोसी दक्षिण 24 परगना जिले के संदेशखाली में शुक्रवार को हुए हमले के बाद एजेंसी पर यह दूसरा हमला था।

भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ की
ईडी के अनसार, टीएमसी नेता सहजान शेख के आवास पर छापेमारी के दौरान भीड़ ने उनके वाहनों में तोड़फोड़ की, जिसमें एजेंसी के तीन अधिकारियों को ‘गंभीर’ चोटें आईं। भीड़ ने उनके निजी सामान जैसे मोबाइल फोन और बटुए भी छीन लिए। शंकर को राज्य सरकार में मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक का करीबी माना जाता है, जिन्हें पिछले साल कथित घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.