Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

PM मोदी के चलते गूगल पर ट्रेंड हुआ लक्षद्वीप, अब तक 50 हजार से ज्यादा बार हुआ सर्च

56

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर कहा जाता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि उनकी एक अपील का भारत की जनता पर सकारात्मक असर होता है। लक्षद्वीप को लेकर भी पीएम मोदी की अपील का असर दिखने लगा है। दरअसल, पीएम मोदी दो दिन की लक्षद्वीप यात्रा पर गए थे। उन्होंने लक्षद्वीप के बीच की अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर लोगों से यहां की खूबसूरती को देखने की अपील की। उसके बाद लोग लक्षद्वीप के बारे में जानने के लिए गूगल पर सर्च करने लगे। अब लक्षद्वीप गूगल पर ट्रेंड कर रहा है।

लक्षद्वीप केरल के तट से दूर मूंगा चट्टानों पर बसा एक द्वीप समूह है। लक्षद्वीप शब्द का अर्थ एक लाख द्वीप है। लक्षद्वीप में समुद्र तट, नीला पानी और सफेद रेत जैसी खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य इसे घूमने लायक जगह बनाती हैं। अभी तक पर्यटकों की जानकारी के अभाव में यह उनसे दूर ही था। आंकड़ों के हिसाब से 2022 में 1 लाख विदेशी पर्यटक लक्षद्वीप घूमने के लिए आए थे। यह आंकड़ा साल 2021 से केवल 4 हजार ज्यादा है। लक्षद्वीप में घरेलू पर्यटकों की संख्या कम ही होती है।

naidunia_image

पीएम मोदी की अपील का दिखा असर

पीएम मोदी की स्नॉर्कलिंग, सफेद रेत पर चलते हुए और विशाल नीले समुद्र के पास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। उसके बाद पीएम मोदी की घरेलू पर्यटकों से लक्षद्वीप आने की अपील ने काम कर दिया। अब लक्षद्वीप को गूगल पर काफी लोग सर्च कर रहे हैं। यह भारत में गूगल पर नौवां सबसे ज्यादा सर्च करने वाला स्थान है।

कश्मीर को लेकर की थी ऐसी ही अपील

साल 2021 में पीएम मोदी ने ट्विटर पर जम्मू कश्मीर की जबरवान रेंज की तलहटी में मौजूद ट्यूलिप गार्डन के बारे में अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को जीवन में एक बार इस ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती के दर्शन करने चाहिए। उसके बाद पर्यटकों की कमी से जूझ रहे ट्यूलिप गार्डन में उनकी बाढ़ सी आ गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.