Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

अयोध्‍या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले चित्रकूट में कैबिनेट बैठक करने की तैयारी

53

भोपाल। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले चित्रकूट में मोहन कैबिनेट की बैठक हो सकती है। इसको लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। सरकार राम वन गमन पथ भी बना रही है। इस कार्य में गति लाने के निर्देश मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने संस्कृति विभाग को दिए हैं। ऐसे में चित्रकूट में होने वाली मोहन कैबिनेट में राम वन गमन पथ को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।

14 जनवरी को उज्‍जैन में होनी है बैठक

इसके पहले 14 जनवरी को महाकाल की नगरी उज्जैन में कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने संभागीय समीक्षा के साथ कैबिनेट की बैठक अलग-अलग स्थानों पर करने के निर्देश दिए हैं। पहली औपचारिक कैबिनेट उज्जैन में प्रस्तावित थी, लेकिन फिर जबलपुर में की गई।

यह है चित्रकूट का महत्‍व

अब दूसरी कैबिनेट बैठक उज्जैन में और फिर चित्रकूट में प्रस्तावित है। बता दें कि मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित चित्रकूट सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व रखता है। चित्रकूट भगवान राम की कर्म भूमि भी रही है। किवदंतियां है कि भगवान राम ने वनवास के 11 वर्ष चित्रकूट मे बिताए थे। यही वजह है कि 22 जनवरी को भगवान रामलला के विराजमान होने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव चित्रकूट में कैबिनेट की बैठक कर प्रदेश की जनता को विकास की नई सौंगात देंगे।

शिवराज और उमा भारती ने भी धार्मिक नगरी में की थी कैबिनेट

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हो या उमा भारती अपने कार्यकाल में वे भी मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरी में कैबिनेट कर चुके हैं। शिवराज ने हनुवंतियां, पचमढ़ी सहित कुछ अन्य धार्मिक स्थलों पर कैबिनेट की बैठक की है। इसी तरह उमा भारती भी कैबिनेट बैठक के लिए प्रदेश के धार्मिक स्थलों को महत्व दिया करती थी। अब मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए चित्रकूट और उज्जैन में कैबिनेट की बैठक करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.