Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

पानी के विवाद में बाप-बेटे ने पडोसी महिला को चाकू मारा, मौत

63

 दोराहा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को विवाद के चलते पिता-पुत्र ने साथियों के साथ मिलकर एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उनके एक साथी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले दोराहा निवासी फरीदा बी एवं उनके पड़ोसी सलाम खान के बीच पानी को लेकर कुछ विवाद हो गया था। तभी से उनके बीच रोज कुछ न कुछ अनबन हो रही थी, यह विवाद इतना बढ़ा कि गुरूवार रात को सलाम, उसके बेटे अरमान एवं साथियों ने फरीदा पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। महिला को इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। दोराहा थाना पुलिस ने आरोपी अरमान, सलाम एवं अक्की मीना पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में जानकारी सामने आ रही है कि जैसे ही महिला ने रात 9 बजे के लगभग किसी के द्वारा खटखटाए जाने पर दरवाजा खोला वैसे ही अरमान ने घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया जिसके कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि आरोपी से आरंभिक पूछताछ में अभी यही तथ्य सामने आ रहा है कि पानी भरने को लेकर जो विवाद चल रहा था, उसी के कारण यह हत्या की वारदात हुई है।

एक आरोपी की तलाश जारी

दोराहा थाना प्रभारी राजेश सिन्हा के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद रात में ही पुलिस सक्रिय हो गई थी और मामले में दो आरोपी रात में ही पकड़े जा चुके थे। जबकि एक आरोपी अक्की अभी फरार है थाना प्रभारी के अनुसार आरंभिक जांच में घटना का कारण पानी भरने का पुराना विवाद ही सामने आया है।

आए होती होती थी अनबन

पता चला है कि मृतका और आरोपी पड़ोसियों के बीच काफी लंबे समय से अनबन चल रही थी। आरोपी अरमान की मां और मृतका फरीदा के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। गुरुवार को विवाद इतना ज्यादा बढ गया कि बाप-बेटे और उसके साथी अक्की मीना ने फरीदा को चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से पूरे क्षेत्र में दशहत का माहौल है। तो वहीं दोराहा थाना पुलिस फरार आरोपी अक्की मीना की तलाश में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.