Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

नगर निगम आयुक्त की मनमानी, पदोन्नति पर रोक के बाद भी डीपीसी गठित

50

सिंगरौली l नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे अपनी मनमानी और विभागीय आदेश व नियमों को ताक पर रखकर पदोन्नति आदेश करने पर आमादा हो गए है. आयुक्त द्वारा महज एक कर्मचारी को अनुचित लाभ पहुंचाने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) भी गठित कर दिया गया है।

आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे अपनी मनमानी और भरेंशाही से इन दिनों सुर्खियों में

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे अपनी मनमानी और भरेंशाही से इन दिनों सुर्खियों में है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 2018 से विभागीय पदोन्नति पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव हर्षल पंचोली ने आदेश क्रमांक 4316 /863014/2020 /18-1 भोपाल दिनांक 23 सितम्बर 2022 के आदेश में प्रदेश भर के नगर निगम आयुक्तो, नगर पालिका अधिकारियो को आदेश जारी किया।

2018 से विभागीय पदोन्नति पर प्रतिबन्ध लगाया गया है

वर्ष 2018 से नगरीय निकायों में पदोन्नति पर प्रतिबन्ध लगाया गया है. इस आदेश को संस्था प्रमुखो को कड़ाई से पालन करना है. इसके बाद कि नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे अपनी मनमानी और भरेंशाही पर उतारू है. विभागीय अधिकारियो के आदेश को ठेंगा दिखा रहे है. नगर निगम के अधिकारियो कर्मचारियों में कमिश्नर के रवैया को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

एक कर्मचारी पर इतने मेहरबानी क्यों?

बताया जाता है कि नगर पालिक निगम के आयुक्त धाकरे इतने कम समय में ही एक कर्मचारी पर इतने मेहरबान कैसे हो गए। जो अपने ही विभागीय अधिकारियों के आदेश को धता बता रहे हैं। आखिर मेहरबानी के पीछे क्या कोई बड़ा लाभ लेने की कोई बड़ी वजह तो नहीं है।

आयुक्त ने गठित की डीपीसी

बताया जाता है कि आयुक्त धाकरे ने मुख्यलय भोपाल के अधिकारियों के पदोन्नति के आदेश पर प्रतिबन्ध के वावजूद भी विभागीय पदोन्नति समिति गठित कर दिया गया है। आयुक्त के इस आदेश से अधिकारी कर्मचारी भी हतप्रभ है। कई लोग तो आयुक्त के आदेश पर दबे जुबा सवाल उठा रहे हैं।

अबतक हजारों कर्मी बिना पदोन्नति हो चूके है सेवानिवृत

गौर तलब है कि मध्यप्रदेश में विगत 2018 से पदोन्नति पर प्रतिबन्ध के वावजूद हजारों शासकीय कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवा निवृत हो चूके है. पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दा उच्च न्यायलय से सुप्रीम कोर्ट के चल रहा है, जिससे पदोन्नति के मामले में सरकार भी बचती आ रही है।

पार्षद ने भी उठाया सवाल

सूत्रों के अनुसार नगर निगम आयुक्त धाकरे द्वारा पदोन्नति में प्रतिबध के बाद भी डीपीसी गठन पर सवाल उठाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग, आयुक्त नगरीय निकाय भोपाल, महापौर और नगर निगम अध्यक्ष से भी शिकायत कर जाँच की मांग की है।

किसी भी अधिकारी की कोई मनमानी नही चलने दूंगी जो नगरीयनिकाय के नियम होगा वही होगा। किसी एक पोस्ट की पदोन्नति की जा सकती है सार्वजनिक पदोन्नति पर रोक है।

सतेंद्र सिंह धाकरे, आयुक्त नगर पालिक निगम सिंगरौली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.