Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व प्रसिद्ध कंपनी मेटा पर अमरीकी कोर्ट का चाबुक, टीनएजर्स की सुरक्षा हेतु देना होगा 54 अरब रुपये ... कांवड़ यात्रा के कठोर नियम: गलती से भी न रखें जमीन पर, जानें पहनावे और खान-पान से जुड़ी सावधानियां क्या डार्क चॉकलेट वाकई सेहत के लिए फायदेमंद है? जानें इसके पोषक तत्व, सही चयन और सावधानियां अलीगढ़ में मानवता शर्मसार: 8.5 महीने की गर्भवती नाबालिग का अवैध गर्भपात, नहर किनारे दफनाया नवजात का ... मुजफ्फरपुर में इंसानियत तार-तार: 87 दिन पहले लापता छात्रा कोलकाता व भागलपुर के रेड लाइट एरिया में बे... शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन: 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट... अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान का शव पहुँचा प्रयागराज: झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कसारी-मसारी में हो... दही हांडी उत्सव पर महायुति सरकार का बड़ा फैसला: खेल विकास कोष से ₹1.12 करोड़ मंजूर, 1.60 लाख गोविंदा... इलाहाबाद हाईकोर्ट की राज्य सरकार को कड़ी फटकार: गोवंश ले जाने पर वाहन जब्ती व नीलामी अवैध, ₹2 लाख मु... छिंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था तार-तार! केबल चोरी के शक में 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई, गले में कंटील...

दिल्ली पुलिस के हाथ लगा हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी, पाकिस्तान में ले चुका है ट्रेनिंग

28

नई दिल्ली। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के खूंखार 10 लाख के इनामी आतंकी जावेद अहमद मट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। आतंकी जावेद ने जम्मू कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि जावेद ने पाकिस्तान में आतंकी बनने की ट्रेनिंग ली है।

दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त, एचजीएस धालीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर जावेद मट्टू को आज गिरफ्तार किया है। यह A++ केटेगिरी का आतंकवादी है। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम है।

5 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल

उन्होंने बताया कि कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन और चोरी की एक गाड़ी बरामद की गई। पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वह जम्मू-कश्मीर में 5 ग्रेनेड हमलों में भी शामिल था। कई घटनाओं में 5 पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल था। इन घटनाओं में दर्जनों पुलिस कर्मी घायल हुए थे। वह अंतिम जीवित A++ नामित आतंकवादियों में से एक है, जो जम्मू-कश्मीर से है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.