Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

2015 बैच के अखिल पटेल डिंडौरी के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए

35

डिंडौरी। 2015 बैच के आइपीएस अधिकारी अखिल पटेल डिंडौरी के नए पुलिस अधीक्षक नियुक्‍त किए गए हैं। नवंबर 2022 में अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीना से विवाद के चलते तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अखिल पटेल को अनूपपुर एसपी के पद से हटा दिया था।

naidunia_image

जबलपुर की समीक्षा बैठक में विधायक अजय बिश्नोई ने मुद्दा उठाया था

जबलपुर की समीक्षा बैठक में विधायक अजय बिश्नोई ने प्रदेश के सभी जिलों से 40-50 पुलिस आरक्षक लेकर, इंदौर-भोपाल कमिश्नरेट में पदस्थ करने का मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और आदेश जारी हो गए।

राज्‍यपाल के एडीसी रहे

दरअसल राज्य सेवा द्वारा अखिल पटेल भारतीय पुलिस सेवा को मध्य प्रदेश शासन द्वारा अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए अनूपपुर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। पटेल राज्यपाल के एडीसी रहे। जिले में विगत लगभग 10 माह तक पदस्थ रहे पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा का नए वर्ष के दिन ही गुना इसी पद तबादला हो गया था।

पटेल सहायक पुलिस मुख्यालय भोपाल में सेवाएं दे रहे थे

रिक्त पद पर मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा नियुक्त आदेश जारी किया गया है। 2015 बैच के आइपीएस अधिकारी अखिल पटेल को डिंडौरी पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी गई है। वर्तमान में अखिल पटेल सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में सेवाएं दे रहे थे। बताया गया कि वे शीघ्र ही डिंडौरी आकर पदभार संभालेंगे। वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

जबलपुर के 100 जवान भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भोपाल में कर रहे थे नौकरी

भोपाल और इंदौर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद अन्य जिलों से उपलब्ध किए गए नव प्रशिक्षित आरक्षकों को उनकी मूल इकाई में वापसी के आदेश जारी किया गया। जबलपुर के 100 जवान भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भोपाल में नौकरी कर रहे थे। कल जबलपुर कानून व्यवस्था संबंधी संभागीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष मामला आया था। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर पीएचक्यू ने आज आदेश जारी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.