Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

झारखंड के बने रहेंगे हेमंत सोरेन, विधायक दल की बैठक में मिला समर्थन

43

रांची। झारखंड की राजनीति के लिए बुधवार का दिन अहम रहा है। सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन ने विधायक दल की बैठक बुलाई। माना जा रहा था  कि प्रवर्तन निदेशालय  से गिरफ्तारी के कारण हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन को उपचुनाव लड़वाकर मुख्यमंत्री बना सकते हैं, लेकिन शाम होते-होते सब साफ हो गया। विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने हेमंत सोरेन का साथ दिया है। वह आगे भी मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा था कि राजनीति में हमेशा वैकल्पिक व्यवस्था होना चाहिए। इस बयान को संकेत माना जा रहा था कि आज शाम होने वाली बैठक में हेमंत सोरेन बड़ा फैसला हो सकता है।

अवैध खनन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

इस बीच, अवैध खनन मामले में ईडी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। हेमंत सोरेन के करीबियों के यहां 12 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। इनमें हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार और साहिबगंज के डीएम भी शामिल हैं।

LIVE Jharkhand Politics Legislative party meeting in Ranchi

रांची में शाम 4.30 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। झारखंड में JMM अभी कांग्रेस व अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार चला रही है।

विधायक सरफराज अहमद गांडेय विधानसभा से अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि कल्पना को इसी सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा।

पूरे घटनाक्रम पर भाजपा की भी नजर है। भाजपा ने राज्यपाल के पास जाने और सोरेन सरकार की शिकायत करने की योजना बनाई है।

पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बातें अफवाह हैं। इसके पीछे भाजपा की कोरी कल्पना है। इन अटकलों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

 

बता दें, इसी तर्ज पर बिहार में लालू यादव ने चारा घोटाले में जेल जाने से पहले अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान कर दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.