Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कैथल में अग्निकांड: महादेव कॉलोनी में भीषण आग से मचा हड़कंप, घर खाली होने से बची कई जानें, लाखों का ... करनाल में मातम: डंपर ने बाइक को रौंदा, मां-बेटी की दर्दनाक मौत; मदद के लिए आगे आए विधानसभा स्पीकर यमुनानगर मर्डर मिस्ट्री: युवक की हत्या कर फरार हुए अपराधी, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश कांस्टेबल भर्ती अपडेट: मार्च में होगा 3 लाख युवाओं का फिजिकल टेस्ट? HSSC ने स्टेडियम आरक्षित करने के... हिसार में दबोचा गया ₹15,000 करोड़ के GST घोटाले का 'किंगपिन'! 50 हजार का इनामी था मास्टरमाइंड हरियाणा फिर शर्मसार! नाबालिग को अगवा कर 3 युवकों ने किया गैंगरेप, सुनसान इलाके में अंजाम दी घिनौनी व... भीषण सड़क हादसा: कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की गाड़ी का एक्सीडेंट, 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा! अब इन कर्मचारियों को बेटी की शादी पर मिलेगा 2.5 लाख का शगुन, जानें कैसे... Cyber Fraud Alert: फेसबुक पर एक 'क्लिक' और साफ हो गए 40.52 लाख रुपये! रिटायर्ड फौजी के साथ हुई बड़ी ... Haryana News: हरियाणा में यहां बनेगा जैविक कृषि व आधुनिक प्रबंधन प्रणाली संस्थान, मुख्यमंत्री ने की ...

हिंदू कार्यकर्ता के समर्थन में BJP का प्रदर्शन, 31 साल पुराने अयोध्या मामले में कांग्रेस सरकार ने की गिरफ्तारी

18

हुबली। कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। बुधवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया ने कहा कि गलत करने वालों को सजा दी जा रही है।

कर्नाटक विधानसभा के एलओपी आर. अशोक ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि कांग्रेस सरकार गुंडागर्दी कर रही है। वे हिंदू कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं। वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। वे गंदी राजनीति कर रहे हैं।

गलत करने पर कार्रवाई- सीएम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा के प्रदर्शन पर कहा कि जिन्होंने गलत किया है, क्या हमें उन लोगों को दंडित करने की आवश्यकता नहीं है। क्या वे (भाजपा) यह कहकर विरोध कर रहे हैं कि उन्हें दंडित नहीं किया जाना चाहिए? आपको उनसे पूछना चाहिए कि अब विरोध करने के पीछे उनका इरादा क्या है? वे केवल राजनीति कर रहे हैं। जिन्होंने अपराध किया है हम केवल उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.