Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बॉक्स ऑफिस पर गरज उठी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, दो दिनों में पार किया 221 करोड़ का आंकड़ा— इन बड़ी फिल... अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में आई जबरदस्त तेजी, करीब 200 दिनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर 93... गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जोरदार धमाका, सब-इंस्पेक्टर और डिली... पश्चिम बंगाल के कोलकाता में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर बवाल, आवास के बाहर टीएमसी और बी... केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ...

पाठ्यक्रम में शामिल होंगी रानी दुर्गावती और रानी अवंतिका बाई की शौर्य गाथाएं, पढ़ें कैबिनेट के फैसले

83

जबलपुर। बुधवार को जबलपुर में आयोजित डा़ मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक में अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए। बिजली कंपनी के मुख्यालय शक्ति भवन में हुई कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी प्रेसवार्ता में विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी।

बताया कि विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए समाजसेवा करने वाली महिलाओं को प्रति वर्ष रानी दुर्गावती और रानी अवंतिका बाई लोधी सम्मान दिया जाएगा। इन वीरांगनाओं के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री समेत विश्वविद्यालयों में फेलोशिप दी जाएगी।

महाविद्यालयों और विद्यालयों के पाठ्यक्रम में रानी दुर्गावती, रानी अवंतिका बाई जैसी वीरांगनाओं के जीवन के प्रेरणादायी विषय भी समाहित किए जाएंगे।

 

तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगी चार हजार प्रति मानक बोरा राशि

विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट में निर्णय लिया गया है कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब चार हजार रुपये प्रति बोरा मानक राशि दी जाएगी। इससे पहले यह राशि तीन हजार और वर्ष 2003 में 1250 रुपये थी।

इस व्यवस्था से प्रदेश सरकार पर 165 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। उन्होंने बताया कि रानी दुर्गावती अन्न प्रोत्साहन योजना (मिलेट्स) के तहत श्री अन्न का उत्पादन करने वालों को 10 रुपये प्रति किलो राशि सीधे उनके खाते में दी जाएगी।

इस कार्य से श्री अन्न के उत्पादन के प्रति लोगों की रुचि बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि संकल्प 2023 यानि मोदी की गारंटी के तहत गरीबी दूर करने का बड़ा उपक्रम है।

 

32 हजार करोड़ की सिंचाई योजनाओं को मंजूरी दी

सिंचाई योजनाओं में वृद्धि को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। विजयवर्गीय ने बताया कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा अब 45 लाख हेक्टेयर को पार कर गया है। इसे 65 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य है। वर्ष 2003 में यह रकबा मात्र सात लाख हेक्टेयर था। सरकार ने किसानों को समृद्ध बनाने के लिए बैठक में 32 हजार करोड़ रुपये की सिंचाई योजनाओं को अनुमति दी गई है। इसके साथ ही विकास का पहिया तेज गति से घुमाने के लिए 4500 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। प्रदेश में अब 5 लाख 11 हजार किमी सड़कें हैं।

 

ग्वालियर मेले की भव्यता बढ़ाएंगे

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ग्वालियर मेले में इस बार भी वाहनों के विक्रय कर में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस फैसले से ग्वालियर के व्यापार मेले को भव्यता मिलेगी। मेले में अकेले वाहन बिक्री से 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होता है। इससे पूर्व करीब 45 मिनट तक बिजली कंपनी के मुख्यालय शक्ति भवन जबलपुर में मुख्यमंत्री डा़ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, विजय शाह, तुलसी सिलावट, विश्वास सारंग, राव उदय प्रताप सिंह, करण वर्मा समेत अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.