Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

झारखंड: CM पद से इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? CM आवास पर हुई बैठक में हुआ अंतिम फैसला

40

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। हेमंत सोरेन के आवास पर बुधवार को हुई अहम बैठक में इस बात का फैसला लिया गया है। ईडी की कार्रवाई के बीच पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्तिा मोर्चा मुख्यमंत्री का चेहरा बदल सकती है। अलटकलों का बाजार इस बात से गरमाया हुआ था कि हेमंत सोरेने की पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाया जा सकता है। लेकिन अब साफ हो गया है कि सीएम सोरेन सीएम पद पर बने रहेंगे।

हेमंत सोरेन बने रहेंगे सीएम 
बैठक के बाद कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि मीटिंग में 43 विधायक थे और जो बात सामने आई है वो ये कि आज भी हेमंत सोरेन सीएम हैं और आने वाले दिनों में भी वो ही सीएम रहेंगे।ईडी ने राज्य में कथित अवैध खनन मामले में धन शोधन जांच के तहत बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार, साहिबगंज जिले के अधिकारियों और एक पूर्व विधायक के परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत केंद्रीय एजेंसी राज्य में लगभग एक दर्जन स्थानों पर छापे मार रही है। सूत्रों ने बताया कि साहिबगंज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, पूर्व विधायक पप्पू यादव, जेल विभाग के कुछ अधिकारियों और एक पुलिस कांस्टेबल के परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं।

बीजेपी ने केजरीवाल-हेमंत सोरेन को घेरा
वहीं, बीजेपी ने ईडी के समन को बार-बार नजरअंदाज करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बुधवार को आलोचना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में हर ‘भ्रष्ट नेता’ को उनके गलत कामों के लिए ‘दंडित’ किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, ‘‘वे दिन गए जब भ्रष्ट नेता देश के ईमानदार नागरिकों पर शासन करते थे। भ्रष्ट नेताओं के लिए एकमात्र जगह सलाखों के पीछे है और यह हमारा दृढ़ संकल्प है कि हर भ्रष्ट नेता को कानून के अनुसार दंडित किया जाए।” भाटिया ने कहा कि नेताओं को ‘अपने कुकर्मों और भ्रष्टाचार’ के परिणामों का सामना करना पड़ेगा, चाहे वह केजरीवाल हों, सोरेन हों या कोई और।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.